विज्ञापन

Toll Charges Hike: NH-5 से NH-254 तक, NHAI ने इन 8 टोल प्‍लाजा पर बढ़ा दिया चार्ज, जानिए कहां कितने पैसे देने होंगे

Toll Tax Hikes: देश के कई टोल प्‍लाजा पर NHAI ने टोल टैक्‍स बढ़ा दिया है. नई दरें आज 15 जुलाई, बुधवार से ही लागू हो गई हैं. कहां कितने चार्ज बढ़े हैं और अब आपको कितने रुपये देने होंगे, इस बारे में विस्‍तार से जान लीजिए.

Toll Charges Hike: NH-5 से NH-254 तक, NHAI ने इन 8 टोल प्‍लाजा पर बढ़ा दिया चार्ज, जानिए कहां कितने पैसे देने होंगे
NHAI Toll Plaza Charges Hike: यहां जानिए किस टोल प्‍लाजा पर अब कितने रुपये देने होंगे?
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

नेशनल हाईवे पर कई टोल प्‍लाजा पर आज से टोल टैक्‍स बढ़ा दिया गया है. NHAI के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर कार से सफर करने वाले लोगों और बस-ट्रक चालकों को कुछ प्रमुख टोल प्‍लाजा पर ज्‍यादा टोल चार्ज देना होगा. ये टोल प्लाजा पंजाब औ‍र हरियाणा के प्रमुख नेशनल हाईवेज पर हैं. खासतौर से 8 प्रमुख टोल प्लाजा पर टोल शुल्क (यूजर फीस) में संशोधन किया है.  

कहां-कहां बढ़ाया गया टोल टैक्‍स? 

NHAI ने पंजाब और हरियाणा के 8 टोल प्‍लाजा पर टोल टैक्स बढ़ाया है. संगरूर से निकलते कलझाड़ टोल प्लाजा का भी रेट बढ़ा दिया गया है.

  • घुलाल टोल प्लाजा (चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना, NH-5)
  • कोट करोर टोल प्लाजा (अमृतसर-तरनतारन-हरिके-फरीदकोट-बठिंडा, NH-15)
  • काला टिब्बा टोल प्लाजा (अबोहर-सिटो गुनो-डबवाली मार्ग)
  • शेखपुरा टोल प्लाजा (मौर-रोमाना मंडी, NH-254)
  • लहरा बेगा टोल प्लाजा (टापा-बठिंडा, NH-7)
  • खुइयां सरवर टोल प्लाजा (मलोट-अबोहर बाईपास-साधूवाली, NH-7)
  • कालाझार टोल प्लाजा (पटियाला बाईपास, NH-64) 
  • पेइंद टोल प्लाजा (संगरूर-डोगल कलां, NH-52) 

किन शहरों पर ज्‍यादा असर?

नई दरों के अनुसार, अधिकांश जगहों पर कार और हल्के मोटर वाहनों (LMV) के लिए 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि बसों और ट्रकों के टोल शुल्क में भी संशोधन किया गया है. इन इलाकों के 50 से अधिक टोल प्लाजा पर नई दरें नोटिफाई की गई हैं, हालांकि अधिकांश जगहों पर बढ़ोतरी सीमित है. 

नई दरों का सबसे ज्‍यादा असर चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, बठिंडा, अबोहर, पटियाला, मौर और संगरूर के बीच राष्ट्रीय राजमार्गों पर रोजाना यात्रा करने वालों पर पड़ेगा. निजी वाहन चालकों के अलावा बस संचालकों और मालवाहक ट्रक संचालकों की ऑपरेटिंग कॉस्‍ट भी बढ़ेगी.

पंजाब में चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, फरीदकोट, बठिंडा, अबोहर, मौड़ और संगरूर मार्गों से सफर करने वाले निजी कार व हल्के मोटर वाहनों पर पांच से 10 रुपये तक ज्‍यादा टोल देना होगा.

कहां कितने रुपये देने होंगे? 

  • चंडीगढ़-खरड़-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग पर घुलाल टोल प्लाजा पर कार और हल्के वाहनों के लिए एक तरफ का शुल्क 115 रुपये, जबक‍ि दोतरफा 170 रुपये लगेगा.
  • बस का 390 व ट्रक के लिए 580 रुपये टोल शुल्क होगा.
  • अमृतसर-तरनतारन-हरिके-फरीदकोट-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर कोट करोर टोल प्लाजा पर कार और हल्के वाहनों का एक तरफ शुल्क 50, जबकि दोतरफा 70 रुपये लगेगा. 
  • इसी राजमार्ग पर बस और ट्रक को 165 और 250 रुपये देने होंगे. 
  • काला टिब्बा टोल प्लाजा पर कार व हल्के वाहनों के लिए 50 व 80 रुपये टोल टैक्स रहेगा. 
  • शेखूपुरा टोल प्लाजा पर कार और हल्के मोटर वाहनों के लिए एक तरफ का टोल चार्ज 55 रुपये और दोतरफा चार्ज 85 रुपये कर दिया गया है. 
  • शेखूपुरा टोल प्लाजा पर ही बस और ट्रक के लिए 185 और 280 रुपये देने होंगे.

ये भी पढ़ें: सैलरी आ गई पर PF नहीं बढ़ा? आज आखिरी तारीख, तुरंत करें ये काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toll Tax, Toll Tax Hike, Toll Charges Hike, Toll Charge, NHAI Toll Plaza Payment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com