विज्ञापन

मोबाइल खो या चोरी हो जाए तो सबसे पहले करें ये 5 काम;  कानूनी मुसीबत से बचाएंगे ये जरूरी स्टेप्स

मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर सबसे बड़ा खतरा कानूनी मुसीबत में फंसने का होता है. आपके फोन या सिम का इस्तेमाल किसी आपराध के लिए होता है, तो पहली जिम्मेदारी आपकी मानी जा सकती है. ऐसे में किसी भी कानूनी झंझट से बचने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत ये 5 महत्वपूर्ण कदम उठाएं.

मोबाइल खो या चोरी हो जाए तो सबसे पहले करें ये 5 काम;  कानूनी मुसीबत से बचाएंगे ये जरूरी स्टेप्स
मोबाइल खोने पर कानून दिक्कत बढ़ने की आशंका होती है, ऐसे में मोबाइल खोते ही उसे ब्लॉक कर दें. 
NDTV

Lost Mobile Safety Rules: स्मार्ट फोन मौजूदा वक्त में हमारी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग और पहचान का मुख्य केंद्र बन चुका है. ऐसे में फोन का गुम या चोरी होना किसी बुरे सपने से कम नहीं होता. लेकिन फोन गुम होने पर घबराने के बजाय सही समय पर सही कदम उठाना बेहद जरूरी है.

अगर आपके नंबर या फोन का गलत इस्तेमाल करके कोई साइबर अपराध, स्पैम या वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) की जाती है, तो कानूनी तौर पर खुद को निर्दोष साबित करने के लिए आपके पास ठोस सबूत होने चाहिए. ऐसे में भविष्य में होने वाली किसी भी कानूनी झंझट से बचने के लिए तुरंत नीचे दी गई प्रक्रियाओं को पूरा करें. 

फोन को रिमोटली लॉक करें

फोन हाथ से छूटते ही सबसे पहला काम अपने व्यक्तिगत डेटा, तस्वीरों और यूपीआई ऐप्स को सुरक्षित करना बहुत जरूरी है. ऐसे में किसी दूसरे फोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में गूगल का Find My Device पोर्टल खोलें और अपनी उस जीमेल आईडी से लॉगिन करें, जो खोए हुए फोन में थी. इसके बाद Secure Device विकल्प को चुनकर फोन को तुरंत लॉक कर दें. अगर आप iPhone यूजर्स हैं तो फोन गुम होते ही तुरंत icloud.com/find](https://icloud.com/find पर जाएं और अपने डिवाइस को Mark As Lost के रूप में सेट करें. ऐसा करते ही Apple Pay सेवाएं और आपका फोन रिमोटली पूरी तरह से लॉक हो जाएगा.

पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं

फोन खोते ही सबसे पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं. दरअसल, यह सबसे महत्वपूर्ण और शुरुआती कानूनी कदम है. इससे यह फायदा होगा कि अगर भविष्य में आपके फोन या सिम का उपयोग किसी गैरकानूनी गतिविधि के लिए होता है, तो यह पुलिस रिपोर्ट ही आपकी सबसे बड़ी कानूनी ढाल बनेगी. इसलिए फोन खोते ही आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या फिर अपने राज्य की पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर ऑनलाइन Lost Article Report दर्ज कर सकते हैं. इस शिकायत में अपना नाम, घटना की तारीख, संभावित समय, स्थान और फोन का 15 अंकों वाला IMEI नंबर जरूर दर्ज करें. एफआईआर या शिकायत दर्ज होने के बाद मिलने वाली पावती की डिजिटल और प्रिंटेड कॉपी संभाल कर रख लें. 

सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाएं

फोन लॉक करने के बाद बिना समय गंवाए अपने टेलीकॉम ऑपरेटर जैसे Jio, Airtel, Vi, BSNL के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें और अपना सिम ब्लॉक करवाएं. इससे ये फायदा होगा कि सिम ब्लॉक होने से कोई भी जालसाज आपके नंबर पर आने वाले बैंक OTP, व्हाट्सएप कोड या सोशल मीडिया पासवर्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. पुलिस शिकायत की कॉपी और अपनी वैध आईडी दिखाकर आप टेलीकॉम कंपनी के नजदीकी स्टोर से उसी नंबर की नई सिम तुरंत जारी करवा सकते हैं.

बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल वॉलेट को फ्रीज करें

आजकल लगभग सभी के फोन में Google Pay, PhonePe, Paytm या नेट बैंकिंग ऐप्स एक्टिव रहते हैं. ऐसे में फोन गुम या चोरी होने पर धोखाधड़ी से बचने के लिए तुरंत संबंधित पेमेंट ऐप्स के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपना अकाउंट और वॉलेट तुरंत एक्टिवेट करवाएं. इसके लिए अपने संबंधित बैंक के कस्टमर केयर पर संपर्क करके स्थिति की जानकारी दें और अपने कार्ड तथा नेट बैंकिंग एक्सेस को अस्थायी तौर पर होल्ड पर डलवाएं.

CEIR पोर्टल पर देशभर में ब्लॉक कराएं अपना फोन

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से संचालित संचार साथी CEIR Portal पर जाकर Block Stolen या Lost Mobile के विकल्प पर क्लिक करें. फिर यहां फोन का IMEI नंबर, पुलिस शिकायत की रसीद की कॉपी और अपनी आईडी अपलोड करें. इसके बाद आपका फोन पूरे भारत के किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर पूरी तरह ब्लॉक हो जाएगा . यदि चोर उसमें कोई नया सिम कार्ड भी डालता है, तो फोन काम नहीं करेगा और पुलिस के पास उसकी लाइव लोकेशन ट्रैक हो जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lost Mobile, Lost Mobile Phone, Lost Mobile Block, Lost Mobile Complaint India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com