Ladli Behna Yojana 36th Installment: मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना चलाती है. इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. अभी तक योजना की 35 किस्त जारी हो चुकी हैं. अब कल यानी 13 मई को योजना की 36वीं किस्त जारी होगी. हालांकि अगर आपकी ई-केवाईसी अधूरी है तो आपका पैसा अटक भी सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे चेक करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं...
यह भी पढ़ें: Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट से 16 जून को अकासा एयर शुरू करेगा उड़ानें, जान लें किराया, टाइम टेबल और रूट
कैसे चेक करें कि लिस्ट में नाम है या नहीं?
- सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद आवेदन और भुगतान की स्थिति वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब अपना समग्र आईडी दर्ज करें.
- इसके बाद मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन पूरा करें.
- इसके बाद आपकी किस्त की स्थिति, भुगतान जानकारी और नाम सूची में है या नहीं, यह स्क्रीन पर दिखाई देगा.

Photo Credit: Ajay Kumar Patel
नाम कट जाए तो क्या करें?
अगर लिस्ट में से आपका नाम कट गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको सबसे पहले E-KYC करानी होगी. इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं.
- समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब यहां अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें.
- इसके बाद आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी.
- समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अब मोबाइल नंबर पर OTP आएगा और उसे दर्ज कर वेरिफिकेशन कर लें.
- इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा कर लें.
36वीं किस्त में ट्रांसफर होगा इतना पैसा
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी. यह योजना की 36वीं मासिक किश्त होगी, जो सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए बहनों तक पहुंचेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं