विज्ञापन
4 minutes ago

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी 2 जून को अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी समेत कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए कथित हमलों के विरोध में एक दिन के धरना प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगी. यह धरना कोलकाता के रानी रश्मोनी रोड पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा. सोमवार को ममता ने कहा था कि अगर उनको धरना प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी गई तो वे अकेले दिल्ली जाकर प्रदर्शन करेंगी. पढ़ें पल-पल का अपडेट.

ये भी पढ़ें-'मेरे साथ खेला हुआ, वक्त आने पर मैं बड़ा खेल खेलूंगी'- ममता की BJP को चेतावनी; कल कोलकाता में देंगी धरना

TMC KOLKATA PROTEST LIVE...
 

TMC Protest Live: अभिषेक पर हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी पहचान आकाश गायेन, काजल दास, देबाशीष दत्ता, निर्मल्या सेनगुप्ता और तपन माइती के रूप में हुई है.

Mamata Banerjee Protest Live: अभिषेक बनर्जी की आंख में लगी चोट

टीएमसी का दावा है कि हमले में घायल अभिषेक बनर्जी की आंख में चोट लगी है. पार्टी ने इस हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया है. उनका दावा है कि अभिषेक बनर्जी की जान लेने की कोशिश की गई. 

TMC Protest Live: कोलकाता के रानी राशमोनी रोड पर ममता की विरोध सभा

ममता बनर्जी आज कोलकाता के रानी राशमोनी रोड पर विरोध सभा का नेतृत्व करेंगी. इस दौरान वह अभिषेक बनर्जी पर हमले समेत सभी मुद्दे उठाएंगी. 

TMC Protest Live: दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में हुआ था अभिषेक बनर्जी पर हमला

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे. तभी उन पर कथित तौर पर ईंटों, पत्थरों और अंडों से हमला किया गया था.

TMC Protest Live: भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के खिलाफ ममता का धरना

ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी और टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है. 

TMC Protest Live: ममता बनर्जी का आज कोलकाता में धरना प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com