विज्ञापन

काल भैरव मंदिर में शुरू हुई 500 रुपये की शीघ्र दर्शन व्यवस्था, ऑफलाइन म‍िल रहे हैं ट‍िकट

Kal Bhairav Darshan: उज्जैन के काल भैरव मंदिर में अब 500 रुपये का टिकट लेकर श्रद्धालु सीधे गर्भगृह तक पहुंच सकेंगे. मंदिर प्रशासन ने शीघ्र दर्शन व्यवस्था शुरू कर दी है, जबकि जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी शुरू होने वाली है.

काल भैरव मंदिर में शुरू हुई 500 रुपये की शीघ्र दर्शन व्यवस्था, ऑफलाइन म‍िल रहे हैं ट‍िकट
श्रद्धालुओं को टिकट मंदिर परिसर के बाहर बने काउंटर से ही खरीदना होगा.

Kal Bhairav Darshan: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में अब श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों लंबी लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. मंदिर प्रशासन ने यहां महाकाल मंदिर की तर्ज पर नई शीघ्र दर्शन व्यवस्था शुरू कर दी है. इस नई सुविधा के तहत भक्त 500 रुपये का टिकट लेकर सीधे गर्भगृह तक पहुंच सकेंगे और बेहद करीब से भगवान काल भैरव के दर्शन कर पाएंगे. हाल के महीनों में मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है, ऐसे में प्रशासन व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में जुटा है. सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए भी मंदिर परिसर में बड़े स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं.

500 रुपये में सीधे गर्भगृह तक एंट्री

नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के बाहर बने अधिकृत टिकट काउंटर से 500 रुपये का टिकट लेना होगा. टिकट लेने के बाद उन्हें सामान्य कतार से अलग विशेष रास्ते से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा. यह रास्ता सीधे गर्भगृह के प्रवेश द्वार तक जाएगा, जिससे भक्त बिना ज्यादा इंतजार किए आसानी से दर्शन कर सकेंगे.

45 साल में पहली बार मई में चली ‘पैलेस ऑन व्हील्स', 6 दिन में 2610 Km का होगा शाही सफर, जानिए रूट और शेड्यूल

फिलहाल ऑफलाइन मिल रहे हैं टिकट

अभी मंदिर प्रशासन ने इस सुविधा को ऑफलाइन मोड में शुरू किया है. यानी श्रद्धालुओं को टिकट मंदिर परिसर के बाहर बने काउंटर से ही खरीदना होगा. हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि आने वाले समय में ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू की जाएगी. इससे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पहले से टिकट बुक करने में आसानी होगी.

शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी पर लगेगी रोक

मंदिर प्रशासन का कहना है कि कई लोग VIP दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से ज्यादा पैसे वसूल रहे थे. कई भक्त ठगी का शिकार भी हो रहे थे. ऐसे मामलों को रोकने के लिए अब अधिकृत टिकट व्यवस्था लागू की गई है. इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी और श्रद्धालुओं को सही सुविधा मिल सकेगी.

मंदिर परिसर में चल रहे हैं बड़े विकास कार्य

बढ़ती भीड़ को देखते हुए काल भैरव मंदिर और आसपास के इलाके में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य भी किए जा रहे हैं. यहां कॉरिडोर, बेहतर रास्ते और दूसरी सुविधाएं तैयार की जा रही हैं, ताकि आने वाले समय में ज्यादा संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

लेखक के बारे में
img
अनु चौहान
News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Bhairav Mandir, Ujjain, Ujjain Mahakal Mandir, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com