विज्ञापन

84 Days Recharge Plan: Jio-Airtel का 84 दिनों का सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, कम पैसों में मिलेंगे ज्यादा बेनेफिट्स, जानिए पूरी डिटेल

Jio-Airtel Best 84 Days Plan: Jio और Airtel 84 दिनों के कई सस्ते प्लान पेश करते हैं, जिनमें मुख्य रूप से डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और OTT ऐप्स शामिल हैं.

84 Days Recharge Plan: Jio-Airtel का 84 दिनों का सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, कम पैसों में मिलेंगे ज्यादा बेनेफिट्स, जानिए पूरी डिटेल
Jio और Airtel के 84 दिनों के सबसे सस्ते प्लान
File Photo

Jio-Airtel Best 84 Days Plan: आज के समय में मोबाइल फोन जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं. एक दिन भी फोन ऑन नहीं रहे या फिर उसमें नेट नहीं हो तो जिंदगी पूरी तरह से बैरंग लगने लगती है. बिना फोन और नेट के लोग आज के समय में एक कदम तक चलना नहीं चाहते हैं. ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज आसमान छू रहे हैं. आज के समय में भारत में दो ही प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां हैं, जो कि जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) हैं. वोडाफोन आइडिया की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है. जहां जियो और एयरटेल ने तीन साल पहले ही 5जी को लॉन्च कर दिया था, जबकि वोडाफोन आइडिया का 5जी नेटवर्क अभी भी सभी इलाकों में नहीं है. एकाधिकार होने के कारण रिचार्ज प्लान की कीमतें आसमान छू रही हैं.

यह भी पढ़ें;- मेरे कुत्ते को मारेगा? कुत्ते की गंदगी को लेकर मचा बवाल, महिला ने लोगों पर कर दी गालियों की बौछार

हालांकि, Jio और Airtel 84 दिनों के कई सस्ते प्लान पेश करते हैं, जिनमें मुख्य रूप से डेटा-ओनली (जैसे Jio का ₹448 प्लान) और डेटा-प्लस-कॉलिंग/SMS वाले प्लान शामिल हैं, जैसे Jio का ₹859 (2GB/दिन) और Airtel का ₹859 (1.5GB/दिन) प्लान, जो अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और OTT ऐप्स (JioSaavn Pro/Hotstar) जैसे फायदे देते हैं, जिससे आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और पर्याप्त डेटा/कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं.

Jio के 84 दिन के प्लान

448 प्लान- यह कॉलिंग और SMS के लिए अच्छा है, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 SMS मिलते हैं, लेकिन डेटा नहीं होता.

859 प्लान- इसमें 84 दिनों के लिए हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ Jio ऐप्स का एक्सेस (JioSaavn Pro) मिलता है.

889 प्लान- इस प्लान में भी 84 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा, 100 SMS और JioSaavn Pro व Jiotv/Cloud का एक्सेस मिलता है.

Airtel के 84 दिन के प्लान

509 प्लान- 84 दिनों की वैलिडिटी, 6GB कुल डेटा, डेली 100 SMS और Apollo 24/7 Circle का एक्सेस.

859 प्लान- इसमें 84 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS के साथ Perplexity Pro AI या Hotstar जैसे OTT बेनिफिट्स मिलते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com