Ind vs Pak T20 World Cup Match: क्रिकेट लवर्स के लिए आज का दिन यानी 15 फरवरी बहुत ही ज्यादा खास है. दरअसल, आज T20 वर्ल्ड कप सीरीज में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. अगर आप भी इस हाई-वोल्टेज मैच को स्टेडियम में जाकर नहीं देख पा रहे हैं, तो मायूस होने की जरूरत नहीं. देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनियां Jio, Airtel, Vi और BSNL अपने ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे धांसू रिचार्ज प्लान्स लेकर आई हैं, जिनमें आपको न सिर्फ भरपूर हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, बल्कि कई प्लान्स के साथ फ्री OTT सब्सक्रिप्शन की सुविधा भी दी जा रही है. ऐसे में आप बिना बफरिंग और डेटा खत्म होने की चिंता के, मजे से घर पर ही स्मार्टफोन पर पूरा मैच देख सकेंगे. आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में...
यह भी पढ़ें: Top Performing NPS Schemes 2026: बजट में पेंशन स्कीम को लेकर क्या हुआ बदलाव, राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में आपको ये जरूर जानना चाहिए
इस OTT पर होती है मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि ICC T20 World Cup 2026 के सभी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHostar पर होती है. ऐसे में कई टेलिकॉम कंपनियां इस OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देती हैं, ताकि क्रिकेट लवर्स मौज के साथ बिना किसी अतिरिक्त खर्च के लाइव मैच देख सकें. आइए जानते हैं प्लान्स के बारे में.
BSNL का प्लान
BSNL ने हाल ही में 499 रुपये वाला पैक लॉन्च किया है. इसमें आपको JioHotstar के साथ-साथ SonyLIV और Z5 का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. खास बात यह कि इस एड ऑन प्लान की वैलिडिटी 3 महीने की होती है और इसके OTT सब्सक्रिप्शन 2 स्क्रीन के लिए होते हैं. यानी आप भारत और पाकिस्तान के मैच का लुत्फ स्मार्टफोन के साथ-साथ टीवी पर भी उठा सकते हैं.
No buffering. No missing the winning shot. 🏏
— BSNL India (@BSNLCorporate) February 12, 2026
Switch to BSNL FTTH Add-On Pack @ ₹499 for 3 months and enjoy:
* Live cricket streaming in HD
* Premium OTT movies & web series
* Dual-screen viewing anytime, anywhere
* Stable & high-speed fiber connectivity
Say 'Hi' on WhatsApp… pic.twitter.com/NQZ2NQ6jkI
Airtel का प्लान
JioHotstar सब्सक्रिप्शन के लिए आप एयरटेल का 449 रुपये वाला प्लान खरीद सकते हैं. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ डेली 4GB, अनलिमिटेड 5G डेटा, 100 फ्री SMS मिलते हैं. साथ ही कंपनी इस प्लान में Airtel Xstream Play Premium, Apple Music का भी सब्सक्रिप्शन देती है.

Jio का प्लान
JioHotstar सब्सक्रिप्शन के लिए आप जियो का 349 रुपये वाला प्लान खरीद सकते हैं. इसमें यूजर्स को 2GB डेली डाटा और 100 फ्री SMS मिलते हैं. साथ ही कंपनी यूजर्स के लिए इस प्लान में Google Gemini Pro का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करती है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों के लिए होती है.

Vi का प्लान
भारत और पाकिस्तान का मैच देखना है और आपके पास Vi का सिम है तो, आप 239 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं. इस प्लान में कंपनी 2जीबी डेली डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 300 फ्री SMS के साथ JioHotstar का 1 महीने का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है. इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों के लिए रहती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं