Airtel Recharge Plan: अगर आपके पास एयरटेल (Airtel) की सिम है और आप हर महीने रिचार्ज करते-करते परेशान हो गए हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, एयरटेल ने हाल ही में एक नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इस प्लान की कीमत 2300 रुपये से कम है और इसमें 365 दिन यानी पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है. एक बार इस प्लान का रिचार्ज करवाने के बाद आप पूरे साल आराम से बिना किसी रुकावट के अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानतें इस प्लान की कीमत कितनी है और कंपनी इसमें यूजर्स को क्या-क्या बेनिफिट्स देती है...
यह भी पढ़ें: होली के एक मैसेज या ईमेल पर क्लिक करते ही कहीं खाली न हो जाए अकाउंट, त्योहार पर साइबर फ्रॉड से बचने का यह है दमदार तरीका
कितनी है रिचार्ज प्लान की कीमत?
एयरटेल का यह प्लान 2,249 रुपये में आता है और इसकी वैलिडिटी 365 दिनों यानी पूरे एक साल की है. इसका मतलब है कि आपको हर महीने या हर तीन महीने में रिचार्ज कराने का झंझट नहीं रहेगा. आइए जानते हैं, इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में...
- आपको इस प्लान में भारत के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इसके चलते अब आपको कॉल करने के लिए बैलेंस की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
- इस प्लान में पूरे साल के लिए 3,600 फ्री SMS भी मिलते हैं. इससे सालभर में आपको अलग से मैसेज पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
- इस प्लान में एयरटेल 365 दिनों के लिए कुल 30GB डेटा देता है. हालांकि, यह डेटा आपको कम लग सकता है, लेकिन अगर आप अपना फोन बस कॉलिंग, मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो प्लान आपके लिए बेस्ट रह सकता है.

Adobe Express Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन
एयरटेल इस प्लान में 12 महीने का Adobe Express Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है. अगर आप ग्राफिक डिजाइनिंग करते हैं या सोशल मीडिया के लिए क्रिएटिव पोस्ट बनाना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं