विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 2 जुलाई से इन रास्तों पर लागू रहेंगे ट्रैफिक प्रतिबंध

3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है. इसको लेकर जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. 2 जुलाई से कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे.

अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 2 जुलाई से इन रास्तों पर लागू रहेंगे ट्रैफिक प्रतिबंध
अमरनाथ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Photo Credit: NDTV

श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है. यात्रा को सुचारु और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार से ही शहर में कई मार्गों पर रूट प्रतिबंध और ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, पहला यात्रा काफिला 2 जुलाई को यात्री निवास, भगवती नगर से रवाना होगा. बालटाल जाने वाला काफिला सुबह 4 बजे और पहलगाम जाने वाला काफिला सुबह 4:15 बजे प्रस्थान करेगा. साथ ही सुबह 3:45 बजे से लेकर पहलगाम जाने वाले काफिले के अंतिम वाहन के गुजरने तक शहर के प्रमुख मार्गों पर किसी भी प्रकार के ट्रैफिक की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी.

किन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध?

प्रतिबंधित मार्गों में कैनाल हेड से श्री बंदा बहादुर चौक, भगवती नगर, आर एंड बी ब्रिज बेलीचरणा से चौथे तवी पुल की ओर, जीसीडब्ल्यू गांधी नगर के पास फ्लाईओवर टेक-ऑफ प्वाइंट से एशिया क्रॉसिंग और बिक्रम चौक की ओर, पनामा चौक से होटल एशिया होते हुए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डायरेक्टोरेट तक, पीएचक्यू से जम्मू विश्वविद्यालय के रास्ते बिक्रम चौक, वेयरहाउस से बिक्रम चौक, तथा बी.सी. रोड पर बस स्टैंड से मांडा तक का मार्ग शामिल है.

इसके अलावा इंदिरा चौक से के.सी. क्रॉसिंग, महेशपोरा चौक से शकुंतला क्रॉसिंग, विजिलेंस रोटरी से शकुंतला क्रॉसिंग, सरवाल/सुभाष नगर लेन से रेहाड़ी चौक, एक्सचेंज रोड से रेहाड़ी चौक, अम्फल्ला जेल रोड से अम्फल्ला चौक तथा जानीपुर रोड से वेद मंदिर/अम्फल्ला चौक तक के सभी संपर्क मार्गों (लेटरल्स) पर भी ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

इन रास्तों पर बनाएंगे जाएंगे कट-ऑफ प्वाइंट

ट्रैफिक पुलिस ने यह भी बताया कि यात्रा अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नागवाल/पल्ली मोड़, कुंजवानी चौक, बजालता कट, सिधड़ा कट, अटल चौक और टीसीपी नगरोटा में कट-ऑफ प्वाइंट बनाए जाएंगे. यात्रा अवधि के दौरान रात 10 बजे के बाद भारी मालवाहक वाहनों और रात 12 बजे के बाद हल्के मोटर वाहनों को इन कट-ऑफ प्वाइंट्स से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी.

कहां-कहां रहेगी पार्किंग?

  • DRDO ग्राउंड, पहलगाम काफिला पार्किंग, बेस कैंप भगवती नगर (P-1)
  • फ्लैग-ऑफ/बालटाल ग्राउंड पार्किंग, बेस कैंप भगवती नगर (P-2)
  • बापू अस्सा राम आश्रम पार्किंग (P-3)
  • वुशु ताइक्वांडो स्टेडियम, भगवती नगर के पास पार्किंग (P-4)
  • गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमन, भगवती नगर जम्मू के सामने पार्किंग (P-5)
  • बाबा बंदा बहादुर चौक, 4th तवी ब्रिज, जम्मू के पास JDA पार्किंग (P-6)
  • राइट बैंक तवी रिवर फ्रंट (P-7), मंदिर-मस्जिद पॉइंट
  • लेफ्ट बैंक तवी रिवर फ्रंट/वेयरहाउस साइड से आने वाली बसों के लिए पार्किंग

28 अगस्त को होगा अमरनाथ यात्रा

श्री अमरनाथ यात्रा-2026 इस बार 57 दिनों तक चलेगी और इसका समापन 28 अगस्त को होगा. इस वर्ष दक्षिण कश्मीर के पहलगाम मार्ग और उत्तर कश्मीर के बालटाल मार्ग को ‘नो-फ्लाई जोन' घोषित किए जाने के कारण श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: MP में 15 करोड़ भू-अभिलेख होंगे डिजिटल: जमीन के पुराने रिकॉर्ड अब ऑनलाइन मिलेंगे, भोपाल-सागर में अगला चरण

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा 2026: डीजे चलाने को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन, इन नियमों का पालन करना होगा जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AMARNATH YATRA 2026, Traffic Advisory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com