अगर आप mAadhaar ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है. UIDAI के मुताबिक अब ये ऐप जल्द ही बंद होने वाली है और अब लोगों को नई आधार ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत होगी. नई आधार ऐप में ऐसी कई सुविधाएं होंगी जिससे लोगों का काम बेहद आसान हो जाएगा. नई ऐप लॉन्च होने के बाद अब अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या उन्होंने पुरानी ऐप से नई ऐप में डिटेल्स ट्रांसफर करने की जरूरत पड़ेगी. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: Ethanol vs LPG: क्या LPG की जगह लेगा एथेनॉल, खाना बनाने के लिए कितना सही, जानिए दोनों में क्या है अंतर
क्या पुरानी ऐप से नई ऐप पर डिटेल्स करनी होगी ट्रांसफर?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई ऐप को चलाने के लिए आपको पुराने ऐप से डिटेल्स ट्रांसफर करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी.
Say hello to the new #AadhaarApp.
— Aadhaar (@UIDAI) May 29, 2026
With enhanced functionality, improved interface, and smarter services, the New Aadhaar App is built to offer a seamless and secure digital experience for every resident.
As the #mAadhaar App retires soon, explore the next generation of Aadhaar… pic.twitter.com/dVUczHmeqR
नई आधार पर अकाउंट कैसे सेटअप करें?
स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में Play Store या App Store से नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करें.
स्टेप 2: ऐप डाउनलोड करने के बाद, यह आपसे आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से एक SMS भेजने को कहेगा.
स्टेप 3: इसके बाद, फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें.
स्टेप 4: सिक्योरिटी के लिए 6 अंकों का पासवर्ड सेट करें.
स्टेप 5: ध्यान रखें कि आधार प्रोफाइल सिर्फ उसी डिवाइस पर डाउनलोड होगी जिसमें आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होगा.
नई आधार ऐप के फीचर्स
- बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक
नई ऐप में अब आप अपनी बायोमेट्रिक डिटेल्स को सिक्योर रखने के लिए लॉक कर सकते हैं. साथ ही जब तक आप इसके खुद अनलॉक नहीं करेंगे, तब का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. - मल्टी प्रोफाइल
आधार यूजर्स इस नई आधार ऐप में अपने प्रोफाइल सेक्शन में एक साथ 5 तक प्रोफाइल जोड़ सकते हैं. इसकी मदद से आप अपने परिवार के मेंबर्स का भी प्रोफाइल सेटअप कर सकते हैं. - QR कोड और वेरिफाएबल क्रेडेंशियल शेयरिंग
नई ऐप की मदद से अब आप आधार की डिटेल्स QR कोड के जरिए शेयर कर सकते हैं. इसकी मदद से वेरिफिकेशन पेपरलेस हो सकता है. - ऑफलाइन एक्सेस
नई ऐप में आधार कार्ड के QR कोड को स्कैन करके बिना इंटरनेट के भी वेरिफिकेशन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं