विज्ञापन

पानी ने खराब कर दिया है बाथरूम का दरवाजा, ये 3 देसी जुगाड़ कर देंगे नए जैसा!

बाथरूम में नमी और पानी की वजह से दरवाजा जल्दी खराब हो जाता है. यहां जानें 3 आसान ट्रिक्स, जिनसे लकड़ी या प्लाइवुड का दरवाजा लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

पानी ने खराब कर दिया है बाथरूम का दरवाजा, ये 3 देसी जुगाड़ कर देंगे नए जैसा!
लकड़ी के दरवाजे को कैसे ठीक रखें?

बाथरूम घर का वह हिस्सा है, जहां सबसे ज्यादा पानी रहता है और इसका सबसे ज्यादा नुकसान दरवाजे को पहुंचता  है. अगर दरवाजा लकड़ी या प्लाइवुड का बना हो तो बस यह समझ लीजिए कि ज्यादा दिन आपका दरवाजा नहीं टिकने वाला है. समय के साथ दरवाज़े का नीचे का हिस्सा या तो उकड़ने लगता है या फिर फूलने लगता है. अब इस समस्या को नज़रअंदाज़ न करें. नीचे बताई गई इन 3 ट्रिक्स की मदद से नुकसान होने से बचें.

Latest and Breaking News on NDTV

बाथरूम के दरवाजे को पानी से होने वाले नुकसान से कैसे बचाएं?

पानी को तुरंत साफ करें:

नहाने के बाद कई बार हम बिना फर्श को साफ किए बाहर चले आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है जमा हुआ पानी धीरे-धीरे लकड़ी के अंदर जाकर उसे कमजोर बना सकता है. इसलिए नहाने के बाद हमेशा फर्श पर जमे पानी को साफ़ करें. ऐसा करने से दरवाजे में नीचे नमी नहीं रुकेगी.

वाटरप्रूफ पेंट कर सकता है मदद:

क्या आपके बाथरूम का दरवाजा लकड़ी का है? अगर हां, तो उस पर समय-समय पर वाटरप्रूफ पेंट, वार्निश या सीलेंट लगवाएं. यह न सिर्फ दरवाजे को ठीक रखने में मदद करेगा, बल्कि लकड़ी को पानी सोखने से भी बचा सकता है. हर साल इसकी नई कोटिंग करवाना फायदेमंद साबित हो सकता है.

रबर सील लगाना रहेगा फायदेमंद:

आपको बाजार में आसानी से रबर या सिलिकॉन की डोर सील मिल जाएगी. आप इसे खरीदकर दरवाजों के निचले हिस्सों में लगवाएं. इसे दरवाजे के निचले हिस्से में लगाने से पानी अंदर या बाहर नहीं फैलता, साथ ही यह नमी को सीधे दरवाजे तक पहुंचने से भी रोक सकता है. 

इसे भी पढ़ें: ढाबा स्टाइल तंदूरी रोटी लेकिन ट्विस्ट के साथ, अब नहीं लगेगा मैदा, आटे से बनाने की आसान ट्रिक!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com