विज्ञापन

क्या पुरानी mAadhaar ऐप से नई आधार ऐप पर करनी पड़ेगी डिटेल्स ट्रांसफर? जानिए सेटअप करने का पूरा तरीका

UIDAI ने लोगों की सुविधा के लिए नई आधार ऐप लॉन्च की है. अब कुछ दिनों में पुरानी mAadhaar ऐप बंद की जा सकती है. नई आधार ऐप में लोगों को मोबाइल नंबर, एड्रेस अपडेट समेत बायोमेट्रिक डिटेल्स लॉक-अनलॉक करने के फीचर्स मिलते हैं.

क्या पुरानी mAadhaar ऐप से नई आधार ऐप पर करनी पड़ेगी डिटेल्स ट्रांसफर? जानिए सेटअप करने का पूरा तरीका
नई आधार ऐप
X/ @UIDAI

New Aadhaar App: अगर आप mAadhaar ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है. UIDAI के मुताबिक अब ये ऐप जल्द ही बंद होने वाली है और अब लोगों को नई आधार ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत होगी. नई आधार ऐप में ऐसी कई सुविधाएं होंगी जिससे लोगों का काम बेहद आसान हो जाएगा. नई ऐप लॉन्च होने के बाद अब अधिकतर लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या उन्होंने पुरानी ऐप से नई ऐप में डिटेल्स ट्रांसफर करने की जरूरत पड़ेगी. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: Ethanol vs LPG: क्या LPG की जगह लेगा एथेनॉल, खाना बनाने के लिए कितना सही, जानिए दोनों में क्या है अंतर

क्या पुरानी ऐप से नई ऐप पर डिटेल्स करनी होगी ट्रांसफर?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई ऐप को चलाने के लिए आपको पुराने ऐप से डिटेल्स ट्रांसफर करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. 

नई आधार पर अकाउंट कैसे सेटअप करें?

स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में Play Store या App Store से नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करें. 
स्टेप 2: ऐप डाउनलोड करने के बाद, यह आपसे आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से एक SMS भेजने को कहेगा.
स्टेप 3: इसके बाद, फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें.
स्टेप 4: सिक्योरिटी के लिए 6 अंकों का पासवर्ड सेट करें.
स्टेप 5: ध्यान रखें कि आधार प्रोफाइल सिर्फ उसी डिवाइस पर डाउनलोड होगी जिसमें आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होगा.

नई आधार ऐप के फीचर्स

  • बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक
    नई ऐप में अब आप अपनी बायोमेट्रिक डिटेल्स को सिक्योर रखने के लिए लॉक कर सकते हैं. साथ ही जब तक आप इसके खुद अनलॉक नहीं करेंगे, तब का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.
  • मल्टी प्रोफाइल
    आधार यूजर्स इस नई आधार ऐप में अपने प्रोफाइल सेक्शन में एक साथ 5 तक प्रोफाइल जोड़ सकते हैं. इसकी मदद से आप अपने परिवार के मेंबर्स का भी प्रोफाइल सेटअप कर सकते हैं. 
  • QR कोड और वेरिफाएबल क्रेडेंशियल शेयरिंग
    नई ऐप की मदद से अब आप आधार की डिटेल्स QR कोड के जरिए शेयर कर सकते हैं. इसकी मदद से वेरिफिकेशन पेपरलेस हो सकता है.
  • ऑफलाइन एक्सेस
    नई ऐप में आधार कार्ड के QR कोड को स्कैन करके बिना इंटरनेट के भी वेरिफिकेशन कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com