विज्ञापन

Croma पर 45,000 रुपये में मिल रहा iPhone 17, यहां जान लें खरीदने के 3 कारण और नहीं खरीदने का 1 कारण

Croma पर 'Everything Apple' सेल में iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है.

Croma पर 45,000 रुपये में मिल रहा iPhone 17, यहां जान लें खरीदने के 3 कारण और नहीं खरीदने का 1 कारण
Croma पर 45,000 रुपये में मिल रहा iPhone 17

Apple ने सितंबर 2025 में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की थी. अब, Croma पर 'Everything Apple' सेल में iPhone 17 पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. आइए आसान भाषा में समझते हैं क्रोमा से iPhone 17 लेने पर आपको क्या-क्या ऑफर मिल सकते हैं और किस तरह आप अपने लिए बेस्ट डील ले सकते हैं. 

SIP vs RD: 10,000 रुपये हर महीने निवेश पर किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा? यहां जान लें SIP और RD में से क्या है ज्यादा बेहतर

iPhone 17 की कीमत और ऑफर

iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की असली कीमत 82,900 रुपये है. लेकिन Croma पर इसपर 2% (करीब 1,658 रुपये) का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये का बोनस भी दिया जा रहा है.

वेबसाइट के अनुसार, पुराने फोन की वैल्यू 23,500 रुपये तक मिल सकती है. साथ ही 10% Neu Coins (करीब 4,974 रुपये) का फायदा भी जोड़ दिया जाए, तो iPhone 17 की कीमत लगभग 44,768 रुपये तक आ जाती है. यानी आपको करीब 45,000 रुपये में नया iPhone 17 मिल सकता है. हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है.

iPhone 17 खरीदने के 3 बड़े कारण

नंबर 1- 120Hz डिस्प्ले

पहले iPhone में 120Hz रिफ्रेश रेट नहीं मिलता था, लेकिन iPhone 17 में ProMotion के साथ 120Hz डिस्प्ले दिया गया है. इससे स्क्रीन ज्यादा स्मूद लगती है. स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर हो जाता है. इसके अलावा ब्राइटनेस और कलर क्वालिटी भी काफी अच्छी है.

नंबर 2- दमदार परफॉर्मेंस

इस फोन में नया A19 चिपसेट दिया गया है. iPhone 17 मल्टीटास्किंग, गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे काम आसानी से संभाल सकता है. अगर आप लंबे समय तक फोन चलाना चाहते हैं और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो यह अच्छा ऑप्शन है.

नंबहर 3- बेहतर सेल्फी कैमरा

iPhone 17 में 18MP का नया सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया गया है. इससे ग्रुप सेल्फी लेना आसान हो जाता है. कैमरा ऑटोमैटिक तरीके से फ्रेम एडजस्ट करता है, जिससे सभी लोग फोटो में सही से आ जाते हैं. यह फीचर एकदम Pro मॉडल जैसा ही है.

एक कमी: टेलीफोटो कैमरा नहीं

हालांकि, iPhone 17 में टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया है. यानी अगर आप ज्यादा जूम वाली फोटो लेना पसंद करते हैं, तो आपको इस फोन में ये कमी महसूस हो सकती है. कुछ एंड्रॉयड फ्लैगशिप जैसे Oppo Find X9 और Vivo X300 में भी इससे ज्यादा एडवांस कैमरा सेटअप मिलता है.

ऐसे में अगर आप 45,000 रुपये के आसपास एक प्रीमियम, फास्ट और लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो iPhone 17 आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. बस इसमें आपको टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलेगा. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com