अगर आप इंस्टाग्राम यूज करते हैं और चाहते हैं कि आपकी प्रोफाइल बिल्कुल आपकी पसंद के हिसाब से दिखे, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर शुरू किया है. अब आप अपनी प्रोफाइल पर मौजूद फोटो और वीडियो को अपनी मर्जी से कहीं भी लगा सकेंगे. इसके लिए आपको नई पोस्ट करने की भी जरूरत नहीं होगी. आइए जानते हैं कैसे-
क्या बदला?
गौरतलब है कि अब तक इंस्टाग्राम पर पोस्ट उसी क्रम में दिखाई देती थीं, जिस तारीख को उन्हें पोस्ट किया गया था. यानी सबसे नई पोस्ट ऊपर और पुरानी पोस्ट नीचे नजर आती थीं. अगर किसी यूजर को किसी खास पोस्ट को ऊपर दिखाना होता था, तो वह सिर्फ तीन पोस्ट को ही पिन कर सकता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इंस्टाग्राम के नए फीचर की मदद से आप कई साल पुरानी पोस्ट को भी उठाकर अपनी पसंद की जगह पर लगा सकते हैं.
कैसे इस्तेमाल करें ये नया फीचर?इंस्टाग्राम ने इस फीचर का नाम 'Grid Reordering' रखा है. इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है. इसके लिए-
- सबसे पहले अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल खोलें.
- जिस फोटो या वीडियो की जगह बदलनी है, उस पोस्ट पर टैप करें.
- कुछ देर तक दबाकर रखें, जिससे एडिटिंग मेन्यू खुल जाएगा.
- यहां आपको 'Reorder Grid' का नया ऑप्शन दिखाई देगा.
- इस पर क्लिक करते ही आप पोस्ट को ड्रैग करके अपनी पसंद की जगह पर ले जा सकेंगे.
हालांकि, पिन की गई पोस्ट पहले की तरह सबसे ऊपर ही दिखाई देंगी.
सिर्फ मोबाइल पर मिलेगा यह फीचरफिलहाल यह फीचर केवल मोबाइल फोन पर ही काम करेगा. कंप्यूटर या लैपटॉप से इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अभी इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे. ऐसे में अगर आपको भी अपनी प्रोफाइल रिअरेंज करनी है, तो इस नए तरीके को आजमा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- DDA के लग्जरी फ्लैट्स को नहीं मिल रहे खरीदार, तीसरी बार बढ़ी बुकिंग की तारीख, जानिए कीमत और आवेदन का पूरा तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं