Indian Railways Train Diversion List: मई महीने में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस बार थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. उत्तर प्रदेश के जौनपुर जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग काम होने के कारण कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. यह काम यार्ड रिमॉडलिंग का हिस्सा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार और संचालन बेहतर होगा, लेकिन इस काम की वजह से अभी परेशानी भी है. वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 40 से ज्यादा ट्रेनें इससे प्रभावित हुई हैं. कुछ ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं, कहीं स्टेशन स्टॉपेज हटाए गए हैं और कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द भी की गई हैं. अगर आपकी यात्रा मई के महीने में है, तो पहले ट्रेन की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि आखिरी समय पर परेशानी से बचा जा सके.
ट्रेन क्यों प्रभावित हैं?
जौनपुर जंक्शन (लखनऊ डिविजन) में यार्ड के सुधार का काम चल रहा है. इसके तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. यह काम पूरा होने के बाद ट्रेन संचालन ज्यादा सुचारू और तेज होगा, लेकिन फिलहाल इसकी वजह से ट्रेन सेवाओं में बदलाव किए गए हैं. इसी वजह से भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं, कुछ जगहों पर स्टॉपेज कम कर दिए गए हैं और कुछ ट्रेनों की शुरुआत और अंतिम स्टेशन में भी बदलाव किया गया है.
वंदे भारत और बड़ी ट्रेनों का डायवर्जन
- 22435 पटना–गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस मई 2026 में कई तारीखों पर बदले हुए रास्ते से चलेगी.
- नया रूट: जाफराबाद – सुल्तानपुर – अयोध्या कैंट
- पुराना रूट: जाफराबाद – शाहगंज – अयोध्या कैंट
- इस दौरान ट्रेन अयोध्या धाम स्टेशन पर नहीं रुकेगी
डायवर्ट रूट से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
04055 / 04056 – बलिया से आनंद विहार स्पेशल
09065 / 09066 – सूरत से छपरा स्पेशल
15231 / 15232 – बरौनी से गोंदिया एक्सप्रेस
11081 / 11082 – लोकमान्य तिलक से गोरखपुर एक्सप्रेस
15021 / 15022 – शालीमार से गोरखपुर एक्सप्रेस
19051 / 19052 – वलसाड से मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
22323 / 22324 – कोटा से गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
15115 / 15116 – छपरा से दिल्ली एक्सप्रेस
22539 / 22540 – मऊ से आनंद विहार एक्सप्रेस
19045 / 19046 – सूरत से थावे एक्सप्रेस
14611 / 14612 – गाजीपुर सिटी से वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस
22419 / 20420 – आनंद विहार से गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
20941 / 20942 – बांद्रा टर्मिनस से गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
22433 / 22434 – आनंद विहार से गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
इनमें से ज्यादातर ट्रेनें जौनपुर और आसपास के स्टेशन जैसे जंघई, मरियाहूं आदि पर नहीं रुकेंगी. इसलिए यात्रियों को सलाह है कि सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें.
जहां ट्रेनों का ठहराव रद्द रहेगाडायवर्जन की वजह से कई स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा. इनमें जौनपुर, जाफराबाद, मरियाहूं, जंघई, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, मिर्जापुर, शाहगंज और बलिया शामिल हैं. इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ट्रेन की स्थिति पहले जरूर जांच लें.
शॉर्ट टर्मिनेशन और रद्द ट्रेनें- 65101 और 65119 (गाजीपुर सिटी–जौनपुर): ये ट्रेनें अब मुफ्तीगंज तक ही चलेंगी
- 65102 और 65120 (जौनपुर–गाजीपुर सिटी): ये ट्रेनें अब मुफ्तीगंज से शुरू होंगी
- चयनित तारीखों पर जौनपुर और मुफ्तीगंज के बीच ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं