अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है. दरअसल, अब ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को समय पर ट्रेन मिलने की सुविधा बेहतर हो सकती है. भारतीय रेलवे ने ट्रेन की मूवमेंट को रियल टाइम में देखने के लिए एक नया एंड्रॉइड-आधारित मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया है. इस ऐप का नाम 'Punctuality BZA' है, जिसे साउथ कोस्ट रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन ने बनाया है. इसकी मदद से रेलवे कर्मचारी अपने मोबाइल पर ही ट्रेन की स्थिति, देरी और अन्य जरूरी जानकारी तुरंत देख सकते हैं. इससे पहले जो काम कंप्यूटर पर होता था, अब वह और तेज और आसान हो गया है.
क्या-क्या हैं सुविधाएं?
इस ऐप में एक ही जगह यानी डैशबोर्ड पर ट्रेन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मिलती है, जैसे अलग-अलग सेक्शन में ट्रेन की स्थिति, PAM स्टैटिस्टिक्स, लेट ट्रेन की मॉनिट्रिंग, खोई हुई ट्रेन की पहचान और 15 मिनट से ज्यादा देर होने पर तुरंत अलर्ट. इससे अधिकारियों को जल्दी फैसले लेने में मदद मिलती है. यह ऐप GPS आधारित लेट ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़ा है. यह सिस्टम अपने आप ट्रेन की मूवमेंट को रिकॉर्ड करता है, देरी के कारणों को तुरंत दर्ज करता है और कागजी काम को कम करता है. इससे ट्रेन मैनेजर सुरक्षित तरीके से ट्रेन संचालन पर ज्यादा ध्यान दे पाते हैं.
🚆 A Digital Leap for Train Punctuality!
— Vijayawada Division SCoR (@drmvijayawada) June 27, 2026
Vijayawada Division, South Coast Railway, has developed #PunctualityBZA – Indian Railways' first in-house Android application for real-time monitoring of coaching train punctuality.
The app provides a unified dashboard with section-wise… pic.twitter.com/FhmOtOl2fD
पहले के सिस्टम में क्या था?
रेलवे पहले मुख्य रूप से ICMS यानी Integrated Coaching Management System वेब पोर्टल पर निर्भर था. इसमें रेलवे अधिकारियों को बार-बार OTP की मदद से लॉगइन करना पड़ता था. साथ ही अलग-अलग स्क्रीन पर भी स्विच करने की जरूरत होती थी. अब नई ऐप में यूजर-फ्रेंडली सिंगल डैशबोर्ड बनाया गया है, जिसमें कई जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध होती हैं.
इस ऐप से क्या होगा फायदा?
रेलवे की नए Punctuality BZA ऐप से अधिकारियों को तुरंत निर्णय लेने में मदद मिलेगी. साथ ही ये ऐप यात्री असुविधा घटाने में भी अहम भूमिका निभाएगा. विजयवाड़ा डिवीजन में सफलतापूर्वक लागू होने के बाद इस ऐप का अन्य डिवीजनों में भी विस्तार किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वालों के लिए जरूरी खबर! 1 जुलाई से बदल जाएंगे पानी के बिल पर छूट पाने के नियम, जान लें काम की बात
यह भी पढ़ें: गर्मी में ऑफिस के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, श्रीनगर RTO ने शुरू की WhatsApp सुविधा, 48 घंटे में मिलेगा जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं