Railway News: अगर आप आने वाले दिनों में उत्तराखंड या उससे जुड़े रूट पर ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. रेलवे की ओर से बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रैक से जुड़े काम किए जा रहे हैं. इसी वजह से कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है. इसका असर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू तवी रूट पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है.
परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद आधार डीएक्टिवेट करना क्यों जरूरी है? जान लें इसका आसान प्रोसेस
क्यों रद्द की गईं ट्रेनें?
गौरतलब है कि देश में हर दिन करीब 3 करोड़ लोग ट्रेन से सफर करते हैं. यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं के लिए रेलवे समय-समय पर ट्रैक, पुल और अन्य ढांचों को मजबूत करता है. फिलहाल जम्मू तवी डिवीजन में कई अहम पुलों और स्ट्रक्चरल हिस्सों पर तकनीकी सुधार का काम तेजी से चल रहा है. इसी के चलते ट्रेनों की आवाजाही को कंट्रोल किया गया है. कुछ ट्रेनों को पूरी तरह कैंसिल किया गया है और कुछ की सेवाएं अलग-अलग दिनों में रद्द रहेंगी. इस फैसले का असर खासतौर पर रुद्रपुर, तराई क्षेत्र और उत्तराखंड की ओर जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है.
लंबे समय तक कैंसिल रहने वाली ट्रेनें14612- श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस (28 मई 2026 तक)
14611- गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (29 मई 2026 तक)
12208- जम्मू तवी-काठगोदाम एक्सप्रेस (31 मई 2026 तक)
12210- काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस (1 जून 2026 तक)
12207- काठगोदाम-जम्मू तवी एक्सप्रेस (2 जून 2026 तक)
12209- कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस (2 जून 2026 तक)
05331 / 05332- काठगोदाम-मुरादाबाद पैसेंजर स्पेशल
05363 / 05364- काठगोदाम-मुरादाबाद एक्सप्रेस स्पेशल
15043 / 15044- लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस (हफ्ते के कुछ दिन)
12091 / 12092- नैनीताल एक्सप्रेस / काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें. इसके लिए IRCTC वेबसाइट, NTES ऐप या रेलवे हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है. अगर आपकी ट्रेन कैंसिल है, तो समय रहते दूसरी ट्रेन या वैकल्पिक यात्रा साधन चुनना बेहतर होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं