Cancelled Train List: अगर आप गर्मियों की छुट्टी में यानी मई-जून के महीने में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. भारतीय रेलवे ने विभिन्न रूटों पर चलने वाली कई ट्रेनों को मई और जून महीने तक के लिए रद्द कर दिया है. बता दें, कि जम्मू तवी रेलवे डिवीजन में चल रहे इंजीनियरिंग के काम के कारण कई ट्रेनों के रद्द होने की अवधि को जून महीने तक बढ़ा दिया गया है. इसके कारण ट्रेन से सफर करने वाले लोगों पर थोड़ा असर पड़ सकता है. ऐसे में अगर आपने भी आने वाले महीनों के लिए टिकट बुक करा रखी है, तो घर से निकलने से पहले रद्द हुई ट्रेनों की इस लिस्ट को ध्यान से देख लें, ताकि आपको स्टेशन पहुंचकर परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: सरकारी काम अटका है? CPGRAMS पोर्टल पर कर दें ऑनलाइन शिकायत, सीधे सरकार तक पहुंचेगी बात, जानें प्रोसेस

ये ट्रेनें हैं कैंसिल
- ट्रेन संख्या 12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस 2 जून 2026 तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन संख्या 12208 जम्मूतवी–काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मई 2026 तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन संख्या 12209 कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम एक्सप्रेस 2 जून 2026 तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन संख्या 12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 1 जून 2026 तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन संख्या 14611 गाजीपुर सिटी–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 29 मई 2026 तक कैंसिल रहेगी.
- ट्रेन संख्या 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 28 मई 2026 तक कैंसिल रहेगी.

ट्रेन की स्थिति जरूर करें चेक
रेलवे प्रशासन के अनुसार, जम्मू तवी डिवीजन में पुलों पर चल रहा इंजीनियरिंग का काम यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. हालांकि, ट्रेनों के रद्द होने की अवधि बढ़ने से रुद्रपुर सहित पूरे तराई क्षेत्र के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं