Train Ticket Rules For Kids: भारतीय रेलवे से रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग सफर करते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने कुछ नियम बनाए हैं, जैसे ट्रेनों में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग लोगों को टिकट बुकिंग के दौरान खास छूट दी जाती है. उम्र के हिसाब से कुछ बच्चों का ट्रेन में टिकट (Train tickets for children) नहीं लगता है और कुछ का हाफ टिकट लगता है.
चलिए आपको बताते हैं कि रेलवे के नियमों के मुताबिक किस उम्र तक के बच्चे ट्रेन में मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं और किस उम्र के बच्चों के लिए लेना होगा आपको हाफ टिकट.
इस उम्र के बच्चों के लिए नहीं लेना होगा ट्रेन का टिकट
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर आपके बच्चे की उम्र 1 से 4 साल तक है, तो उसके लिए आपको कोई टिकट नहीं लेना होगा. यानी आपका बच्चा आपके साथ ट्रेन में मुफ्त में सफर कर सकता है. रेलवे के इस नियम से उन लोगों को काफी फायदा होता है जिनके छोटे बच्चे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
5 से 12 साल के बच्चों का लगता है हाफ टिकट
भारतीय रेलवे के नियमों (Indian railway ticket for child) के मुताबिक, अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल से 12 साल तक है और वो आपके साथ ट्रेन में यात्रा कर रहा है, तो आपको उसकी हाफ टिकट (Half ticket) लेनी होगी. लेकिन याद रहे हाफ टिकट में बच्चों को बर्थ नहीं दी जाएगी, उन्हें आपको अपने साथ ही एडजस्ट करना होगा. अगर आप चाहते हैं कि बच्चे को अलग से सीट मिले तो आपको उसकी फुल टिकट निकालनी होगी.
बच्चे के लिए चाहिए सीट तो देना होगा किराया
भले ही आपके बच्चे की उम्र इतनी हो कि वो आपके साथ फ्री में ट्रैवल कर सके. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि उसे पूरी सीट मिले तो आपको उसके लिए फुल टिकट निकालनी होगा और अगर पैसे बचाने हैं तो उसके साथ अपनी सीट पर ही एडजस्ट करना होगा.
13 साल और उससे ऊपर के बच्चों के लिए फुल टिकट
अगर आपके बच्चे की उम्र 13 साल या उससे ऊपर है, तो उसके लिए आपको फुल टिकट ही निकालनी होगी. आधी टिकट यानी हाफ टिकट का नियम केवल 5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए ही मौजूद है.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और टिकट बुकिंग
अगर आप रेलवे के इस नियम का फायदा उठाना चाहते हैं, तो बच्चों के लिए टिकट बुक करते समय आपको उनके बर्थ सर्टिफिकेट (Birth certificate) और दूसरे आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट प्रोवाइड करने होंगे. ये डॉक्यूमेंट इसलिए मांगे जाते हैं ताकि बच्चे की वास्तविक उम्र का पता चल सके, और लोग बच्चे कि उम्र छिपाकर इस नियम का गलत फायदा न उठाएं.
बिना टिकट सफर करने पर जुर्माना
अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल से ज्यादा है और उसका टिकट निकाले बिना आप उसे अपने साथ ट्रेन में लेकर यात्रा करते हैं, तो पकड़े जाने पर आपको जुर्माना देना पड़ेगा. वहीं अगर आपके बच्चे की उम्र भले ही 4 साल से कम है, लेकिन यह प्रूव करने के लिए अपने साथ बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट जरूर रखें.
ये भी पढ़ें- Indian Railway: ट्रेन में सीनियर सिटीजन को मिलेगी लोअर बर्थ की कंफर्म सीट, बस जान लें टिकट बुकिंग का ये तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं