कई भाई-बहन एक-दूसरे से दूर रहते हैं, इसलिए रक्षाबंधन के अवसर पर कई बहनें अपने भाइयों को राखी डाक के जरिए भेजती हैं. अगर आप भी इस बार डाक से राखी भेजने की सोच रही हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय डाक विभाग ने सावन और रक्षाबंधन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष सुविधाएं शुरू की हैं, जिससे राखी भेजना पहले की तुलना में अधिक आसान और किफायती हो सकता है. आइए जानते हैं, डाक विभाग की इन खास सुविधाओं के बारे में.
10% प्रतिशत की मिलेगी विशेष छूट
डाक अधिकारी ने बताया कि 12 अगस्त 2026 से अगर आप स्पीड पोस्ट के जरिए राखी भेजते हैं, तो आपको डाक शुल्क में 10% की विशेष छूट मिलेगी. बहनों की राखी भाइयों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए लिफाफों का शुल्क भी काफी किफायती दरों में उपलब्ध है. अच्छी बात यह है कि ये लिफाफे वॉटरप्रूफ हैं.
This Raksha Bandhan, we have a special gift ,send your Rakhi with Speed Post and enjoy a 10% discount on applicable postage charges.
— India Post (@IndiaPostOffice) August 7, 2026
Offer starts on 12th August 2026 and is available for retail customers booking Rakhi Mail through Post Office counters until Raksha Bandhan.… pic.twitter.com/x2Rizlb5gk
सिर्फ 10 रुपये में मिल रहा है वॉटर प्रूफ छोटा लिफाफा
अगर आप छोटा लिफाफा भेजते हैं, तो उसका शुल्क 10 रुपये और बड़े लिफाफे का शुल्क 15 है. वहीं, मिठाई भेजने के लिए स्पेशल बॉक्स सिर्फ 30 रुपये में उपलब्ध है. डाकघर में मिलने वाले इन लिफाफों की खात बात यह है कि इनपर लेमिनेशन परत चढ़ाई गई है, जिससे बारिश या नमी की स्थिति में राखी खराब नहीं होगी और सुरक्षित तरीके से भाइयों तक पहुंच पाएगी. इतना ही नहीं, सावन के इस खास मौके पर श्रद्धालुओं को सिर्फ 30 रुपये में गंगोत्री का गंगाजल भी मिल रहा है.
लास्ट डेट से पहले राखी बुक कराने की अपील
डाक विभाग की ओर से अपील की गई है कि भीड़ से बचने के लिए अंतिम समय से पहले राखी की बुकिंग करा लें, ताकि त्यौहार के दिन या उससे पहले राखी सुरक्षित तरीके से भाइयों के हाथ पहुंच सके. ध्यान रखें कि ये सभी सुविधाएं शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में स्थित शाखा पोस्ट ऑफिस में भी समान रूप से उपलब्ध रहेगी.
ये भी पढ़ें - हर महीने बच्चे की पॉकेट मनी की टेंशन दूर! पोस्ट ऑफिस में बस एक बार जमा करने होंगे इतने रुपये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं