स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपका अकाउंट स्टेट बैंक में है तो आपको यह खबर जान लेनी चाहिए, क्योंकि 1 अक्टूबर से आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है. क्योंकि SBI ने ट्रांजैक्शन चार्ज वाले नियम में बड़ा बदलाव किया है. यानी ATM से पैसे निकालने और ब्रांच से कैश निकालने के नियमों में बदलाव किया है. नया बदलाव बेसिक बचत खाता (BSBD) के लिए किया गया है, जो 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है.
15 रुपये प्लस GST चार्ज
दरअसल SBI ने BSBD खाते से होने वाले ट्रांजैक्शन को लेकर नियम में संशोधन किया है. बैंक एक महीने में पहले चार ट्रांजैक्शन या निकासी को मुफ्त कर दिया है. लेकिन इसके बाद 5वीं ट्रांजैक्शन से अतिरिक्त 15 रुपये का चार्ज लगेगा. जो हर ट्रांजैक्शन पर जोड़ा जाएगा. ग्राहकों को 15 रुपये के अलावा उसपर GST भी देना होगा.
4 ट्रांजैक्शन में नकद ATM और UPI सब
पहले BSBD खाते से डिजिटल ट्रांजैक्शन को चार मुफ्त निकासी में नहीं जोड़ा जाता था. लेकिन SBI ने इस छूट को हटा दिया है. अब नए नियम के तहत डिजिटल ट्रांजैक्शन को भी चार फ्री निकासी में गिना जाएगा. इसके बाद किसी भी ट्रांजैक्शन या निकासी के लिए 15 रुपये और GST शुल्क अतिरिक्त लगाया जाएगा.
जान लें क्या होता है BSBD अकाउंट
बेसिक बचत खाता यानी BSBD अकाउंट, यह रेगुलर सेविंग अकाउंट से अलग होता है. यह अकाउंट उन लोगों के लिए बनाया गया है जो गरीब हैं और जिनकी इनकम कम है. इस अकाउंट पर मिनिमम बैलेंस की शर्त नहीं होती, इसलिए बिना किसी चार्ज या फीस के सेविंग करने का मौका मिलता है. इस अकाउंट में चैक बुक नहीं दिया जाता है. अकाउंट के साथ एक बेसिक ATM मुफ्त दिया जाता है. इसमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए गए चेक जमा कराने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. वहीं अगर अकाउंट बंद हो गया है तो इसे शुरू कराने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है.
BSDS अकाउंट एक से ज्यादा नहीं खोला जा सकता है. अगर दो बैंक में अकाउंट खोले भी गए हो तो एक अकाउंट को 30 दिन के अंदर बंद करवाना होगा.
यह भी पढ़ेंः Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं फोटो? जानें क्या है इसका प्रोसेस और कितना लगता है खर्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं