विज्ञापन

बैंक जाने या ऐप खोलने की जरूरत नहीं, WhatsApp पर ही मिनटों में पता लगाएं SBI अकाउंट का बैलेंस

एसबीआई ग्राहक अब वाट्सऐप के जरिए घर बैठे अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और अकाउंट स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं. इसके लिए बैंक के ऑफिशियल वाट्सऐप नंबर पर 'Hi' भेजकर ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है और बैंक इसके लिए कोई सर्विस चार्ज नहीं लेता.

बैंक जाने या ऐप खोलने की जरूरत नहीं, WhatsApp पर ही मिनटों में पता लगाएं SBI अकाउंट का बैलेंस
Whatsapp पर चेक करें SBI अकाउंट का बैलेंस
नई दिल्ली:

अगर आपका भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में खाता है, तो अब बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी काम आप वाट्सऐप (WhatsApp) के जरिए भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको न तो बैंक की शाखा जाने की जरूरत है और न ही हर बार YONO SBI ऐप खोलना होगा. एसबीआई की WhatsApp Banking Service के जरिए आप अपने खाते का बैलेंस चेक करने से लेकर मिनी स्टेटमेंट देखने तक की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. 

इस सर्विस की खास बात यह है कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस भी काफी आसान है. आप महज कुछ मिनटों में WhatsApp Banking के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 

SBI WhatsApp Banking से मिलेंगी ये सुविधाएं

एसबीआई की वाट्सऐप बैंकिंग सर्विस के जरिए ग्राहक कई तरह की बैंकिंग सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं. इसमें खाते का बैलेंस चेक करना, पिछले कुछ ट्रांजैक्शन की जानकारी यानी मिनी स्टेटमेंट देखना और पेंशन स्लिप डाउनलोड करना शामिल है. इसके अलावा ग्राहक लोन से जुड़ी जानकारी, एनआरआई सर्विस और डिपॉजिट से संबंधित जानकारी भी हासिल कर सकते हैं यानी छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए बार-बार बैंक या मोबाइल बैंकिंग ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी. 

SBI WhatsApp Banking के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

अगर आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपका मोबाइल नंबर एसबीआई अकाउंट में रजिस्टर्ड होना चाहिए. रजिस्ट्रेशन के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें. सबसे पहले अपने मोबाइल में एसबीआई का आधिकारिक WhatsApp नंबर +91 90226 90226 सेव करें. इसके बाद इस नंबर पर WhatsApp से 'Hi' लिखकर मैसेज भेजें. बैंक की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करें. पहचान की कंफर्मेशन के लिए OTP वेरिफिकेशन करना होगा. इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा. 

WhatsApp पर कैसे चेक करें बैंक बैलेंस और स्टेटमेंट?

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद दोबारा SBI के WhatsApp नंबर पर 'Hi' भेजें. इसके बाद आपको कई बैंकिंग सर्विस का मेन्यू दिखाई देगा. इसमें बैलेंस इंक्वायरी का ऑप्शन चुनकर खाते में जमा रकम जान सकते हैं. वहीं, मिनी स्टेटमेंट के जरिए हाल के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिल जाएगी. बैंक की सुविधा के तहत अकाउंट स्टेटमेंट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलता है. 

24 घंटे और सातों दिन मिलेगी सुविधा

एसबीआई की वाट्सऐप बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल 24 घंटे और सातों दिन किया जा सकता है यानी रविवार या बैंक की छुट्टी के दिन भी ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए बैंक कोई सर्विस चार्ज नहीं लेता है. यह सुविधा हिंदी समेत कई रीजनल लैंग्वेज में भी उपलब्ध है.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
State Bank Of India, SBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com