विज्ञापन

Gas Saving Tips: महीने भर ज्यादा चलेगा गैस सिलेंडर, बस खाना बनाते हुए कर लें ये काम, खूब होगी बचत

Gas Saving Tips: यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं. इन्हें फॉलो कर आप सिलेंडर को लंबे समय तक चला सकते हैं और रसोई का खर्च कम सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे-

Gas Saving Tips: महीने भर ज्यादा चलेगा गैस सिलेंडर, बस खाना बनाते हुए कर लें ये काम, खूब होगी बचत
Gas Cylinder को ज्यादा कैसे चलाएं?

Gas Saving Tips: खाना बनाने के लिए अधिकतर लोग गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं. इससे कुकिंग तो आसान हो जाती है लेकिन कई बार जेब पर बोझ बढ़ जाता है. आसान भाषा में कहें, तो कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका गैस सिलेंडर बहुत जल्दी-जल्दी खत्म हो जाता है. ऐसे में उन्हें बार-बार गैस भरवाने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं. अगर आपकी भी ऐसी ही कोई शिकायत है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं. इन्हें फॉलो कर आप सिलेंडर को लंबे समय तक चला सकते हैं और रसोई का खर्च कम सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे-

परिवार के सदस्य की मृत्यु के बाद आधार डीएक्टिवेट करना क्यों जरूरी है? जान लें इसका आसान प्रोसेस

सही बर्तन चुनें

बता दें कि आप खाना बनाने के लिए किस तरह के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, इसका असर भी आपके गैस खर्च पर पड़ता है. खाना बनाते समय हमेशा ऐसे बर्तन चुनें जिनका तला बिल्कुल सपाट हो. फ्लैट तले वाले बर्तन बर्नर पर ठीक से बैठते हैं, जिससे गैस की गर्मी सीधे बर्तन तक पहुंचती है. अगर बर्तन का तला टेढ़ा या बहुत पतला होगा, तो गर्मी फैल जाएगी और खाना पकने में ज्यादा समय लगेगा, जिससे गैस ज्यादा खर्च होगी.

मीडियम आंच पर पकाएं खाना 

अक्सर लोग सोचते हैं कि तेज आंच पर खाना बनाने से खाना जल्दी पक जाएगा और फिर गैस भी कम खर्च होगी. हालांकि, हमेशा ऐसा नहीं होता. तेज आंच पर खाना जलने का खतरा रहता है और गैस भी ज्यादा खर्च होती है. ज्यादातर सब्जी, दाल और चावल मध्यम या धीमी आंच पर आसानी से और अच्छे से पक जाते हैं और इससे गैस की बचत भी होती है. ऐसे में खाना हमेशा मीडियम आंच पर ही पकाएं.

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें

जितना हो सके, खाना बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें. कुकर में खाना कम समय में पक जाता है, क्योंकि भाप अंदर ही रहती है. दाल, सब्जी, राजमा, छोले और चावल जैसी चीजों को आप कुकर में बना सकते हैं. इससे गैस की खपत काफी कम हो जाती है.

ढककर बनाएं खाना 

खाना बनाते समय बर्तन पर ढक्कन लगाना भी एक अच्छी आदत है. बिना ढक्कन के पकाने पर भाप बाहर निकल जाती है, जिससे खाना देर से पकता है. ढक्कन लगाने से भाप अंदर रहती है और खाना जल्दी तैयार होता है. इससे भी गैस की बचत होती है. 

बर्नर को रखें साफ

इन सब से अलग बर्नर की सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए. अगर बर्नर के छेद बंद हों या उस पर गंदगी जमी हो, तो गैस सही तरीके से नहीं जलती और ज्यादा गैस खर्च होती है. ऐसे में हफ्ते में एक बार बर्नर को साफ जरूर करें. इससे फ्लेम अच्छी रहती है और गैस कम खर्च होती है.

इन आसान उपायों को अपनाकर आप गैस की अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं और सिलेंडर को ज्यादा दिनों तक चला सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com