विज्ञापन

आधार कार्ड खो जाए तो कैसे रिकवर करें Aadhaar Number? जान लें SMS और ईमेल से निकालने का तरीका

Aadhaar Number Recovery: अगर आपका आधार कार्ड खो गया है और आपको आधार नंबर निकालना है तो इसके लिए आप SMS, वेबसाइट और ईमेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...

आधार कार्ड खो जाए तो कैसे रिकवर करें Aadhaar Number? जान लें SMS और ईमेल से निकालने का तरीका
आधार नंबर कैसे रिकवर करें?

Aadhaar Number Recovery Process: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है. नया सिम लेना हो, बैंक अकाउंट खुलवाना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो आधार कार्ड की जरूरत अधिकतर हर एक जरूरी कार्य में पड़ती है. ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो गया है और आपको आधार नंबर की जरूरत है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप आसानी से घर बैठे आधार नंबर रिकवर कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको आधार नंबर रिकवर करने का तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

यह भी पढ़ें: अब दिल्ली में प्रदूषण से नहीं घुटेगा दम! राजधानी में यहां लगाए गए नए Air Purifier सिस्टम, जानिए कैसे करेंगे हवा साफ

वेबसाइट से कैसे करें आधार नंबर रिकवर?

UIDAI की वेबसाइट से आधार नंबर रिकवर करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...

  • uidai.gov.in वेबसाइट खोलें और आधार सेक्शन में जाकर रिट्रीव आधार नंबर पर क्लिक करें.
  • इसके बाद नाम, मोबाइल और कैप्चा दर्ज करें. ध्यान रहे कि नाम जो आधार कार्ड में है वहीं दर्ज करें.
  • इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा, उससे वेरिफाई करें.
  • फिर आपके आधार की पूरी डिटेल्स आपके सामने आ जाएगी.
  • यहां से आप अपना आधार कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं. 
  • ये सर्विस पूरी तरह फ्री है. इसके लिए आपको किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होगी.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: File Photo

ईमेल से कैसे निकालें आधार नंबर?

आप ईमेल और IVRS के जरिए भी आसानी से आधार नंबर रिकवर कर सकते हैं. ईमेल के जरिए आधार नंबर रिकवरी के लिए मेल में UID के साथ नाम और पिन कोड लिखें और getdetail.aadhaar@gmail.com पर ईमेल भेज दें. 24 घंटे के अंदर आपको आधार नंबर मिल जाएगा. 

SMS से कैसे निकालें आधार नंबर?

SMS से आधार नंबर रिकवर करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल से 51969 पर SMS भेजें. मैसेज का फॉर्मेट UID NAME PIN CODE रहेगा. उदाहरण के तौर पर अगर पिन कोड 201310 है और नाम उदित कुमार है तो आपका मैसेज UID UDITKUMAR 201310 रहेगा.

यह भी पढ़ें: अब शॉपिंग के लिए नहीं पड़ेगी किसी पार्टनर की जरूरत! दिल्ली के बाजारों में किराये पर मिलेगा हेल्पर, बैग उठाने के लिए देने होंगे इतने पैसे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com