विज्ञापन

5 साल तक के बच्चों को कैसे बनवाएं बाल आधार कार्ड? जानें किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत और ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रोसेस

How to Make Baal Aadhar Card: बाल आधार कार्ड बनवाने के लिए केवल 2 डॉक्यूमेंट्स की मुख्य रूप से जरूरत पड़ती है. इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवा सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस...

5 साल तक के बच्चों को कैसे बनवाएं बाल आधार कार्ड? जानें किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत और ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रोसेस
बाल आधार कार्ड

Baal Aadhar Card: आज के दौर में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स में से एक माना जाता है. बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या फिर नया सिम कार्ड लेना हो, आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर एक कार्य में पड़ती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5 साल तक के बच्चों का बाल आधार कार्ड बनता है. इस कार्ड में बच्चे का नाम, बच्चे की फोटो, जन्म तिथि, जेंडर समेत जरूरी डिटेल्स मौजूद होती हैं. इस कार्ड को बनवाना बहुत ही ज्यादा आसान होता है. इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...

बाल आधार कार्ड के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ती है जरूरत?

बाल आधार कार्ड बनवाने के लिए केवल 2 डॉक्यूमेंट्स की मुख्य रूप से जरूरत पड़ती है. पहला डॉक्यूमेंट है बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र और दूसरा डॉक्यूमेंट है माता या पिता का आधार कार्ड.

यह भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway बंद, ट्रैफिक के लिए जारी किए गए वैकल्पिक रूट, घर से निकलने से पहले जान लें

बाल आधार कार्ड बनवाने का ऑनलाइन प्रोसेस

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां 'My Aadhaar' सेक्शन में 'Book an Appointment' ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना शहर का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें. अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिससे वेरिफाई करें.
  • अब आधार सेवा केंद्र जाने के लिए तारीख और समय चुनें.
  • जिस माता या पिता का आधार बच्चे से जोड़ा जाएगा, उन्हें अपने बायोमेट्रिक डिटेल्स और आधार जानकारी देनी होगी.
  • बच्चे के जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एप्लिकेशन फॉर्म जमा करें.
  • सभी प्रोसेस पूरा होने के बाद बाल आधार कार्ड आपके एड्रेस पर डाक से भेज दिया जाएगा. माता‑पिता चाहें तो इसे UIDAI वेबसाइट से चेक या डाउनलोड भी कर सकते हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

बाल आधार कार्ड बनवाने का ऑफलाइन प्रोसेस

  • ऑफलाइन तरीके से बाल आधार बनवाने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाएं.
  • केंद्र पर आपको एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा और बच्चे के जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे.
  • इसके साथ ही माता या पिता को अपना आधार नंबर और बायोमेट्रिक डिटेल्स भी देने होंगे.
  • प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको एक Acknowledgement Slip मिलेगी, जिसमें एनरॉलमेंट आईडी होगी.
  • इस रिसिप्ट को संभालकर रखें, क्योंकि इससे आप अपने बच्चे के बाल आधार का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com