विज्ञापन

असली और नकली हीरे में कैसे करें फर्क, घर बैठे फॉग व वॉटर टेस्ट समेत इन 5 आसान तरीकों से करें पहचान

हीरा खरीदना एक बड़ी चुनौती है. दरअसल, बाजार में क्यूबिक जिरकोनिया जैसे नकली पत्थर भी मौजूद हैं. ऐसे में अगर आप अपने पास मौजूद हीरे को लेकर असमंजस में हैं, तो कुछ आसान घरेलू तरीकों और वैज्ञानिक परीक्षणों से असली हीरे की पहचान आसानी से कर सकते हैं.

असली और नकली हीरे में कैसे करें फर्क, घर बैठे फॉग व वॉटर टेस्ट समेत इन 5 आसान तरीकों से करें पहचान
घर बैठे और वैज्ञानिक तरीकों से करें असली-नकली हीरे की पहचान.
NDTV
  • हीरे की पहचान के लिए घर पर फोग टेस्ट, रेखा टेस्ट, वाटर टेस्ट और चमक की जांच जैसे सरल तरीके अपनाए जा सकते हैं
  • असली हीरे की थर्मल कंडक्टिविटी ज्यादा होती है, जिससे भाप जल्दी गायब हो जाती है.
  • हीरे की पुष्टि के लिए GIA या IGI जैसी अंतरराष्ट्रीय लैब से जारी जेमोलॉजिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य माना जाता है.
नई दिल्ली:

Asli aur nakli heere ki pehchan kaise kare: हीरे का इस्तेमाल हमेशा से शाही शान-ओ-शौकत और अमीरी व रसूख का प्रतीक रहा है. लिहाजा, आज के मौजूदा वक्त में भी हीरा अमीरों की पहली पसंद बना हुआ है, लेकिन बाजार में क्यूबिक जिरकोनिया, ग्लास और मोइसानाइट जैसे कई सिंथेटिक और नकली पत्थर इस तरह से बेचे जाते हैं कि आम ग्राहक के लिए असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है. अगर आपके पास भी कोई हीरा है और आप उसके ओरिजिनल होने को लेकर कंफ्मेंयूज हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब आप घर भैठे कुछ आसान घरेलू तरीकों के साथ ही आधुनिक वैज्ञानिक परीक्षणों की मदद से आसानी से असली और नकली हीरे की पहचान कर सकते हैं.

घर पर करें ये आसान तरीकों से जांच

अगर हीरा किसी अंगूठी या गहने में नहीं जड़ा है यानी लूज़ डायमंड है, तो आप घर पर ही इन तरीकों को अपनाकर शुरुआती जांच कर सकते हैं.

  • फोग टेस्ट : हीरे को अपनी उंगलियों से पकड़ें और उस पर मुंह से हल्की भाप छोड़ें. असली हीरा अपनी थर्मल कंडक्टिविटी के कारण गर्मी को तुरंत बाहर निकाल देता है, जिससे उस पर जमी भाप एक से दो सेकंड में गायब हो जाती है. इसके विपरीत, कांच या क्यूबिक जिरकोनिया पर भाप कई सेकंड तक जमी रहती है.
     
  • रेखा या अखबार टेस्ट: एक सफेद कागज पर गहरी काली लाइन खींचें या छोटा बिंदु बनाएं. इसके बाद हीरे का चपटा हिस्सा उस पर उल्टा करके रखें. असली हीरे के भीतर रोशनी का रिफ्लेक्शन इतना तेज होता है कि आप उसके आर-पार बनी रेखा या अक्षर को बिल्कुल नहीं पढ़ पाएंगे. अगर लाइन साफ दिखाई दे, तो समझ जाएं कि पत्थर नकली है.
     
  • वाटर टेस्ट: एक कांच के गिलास में पानी भरकर उसमें हीरा डालें. अपने उच्च घनत्व की वजह से असली हीरा तुरंत पानी की तली में डूब जाता है.हालांकि, कुछ भारी नकली पत्थर भी डूब सकते हैं, इसलिए यह तरीका अकेले पूरी तरह सटीक नहीं है.
     
  • चमक की जांच: असली हीरा अंदर से तेज सफेद और ग्रे रंग की खूबसूरत चमक बिखेरता है, जबकि उसकी बाहरी सतह पर हल्के इंद्रधनुषी रंग दिखते हैं. नकली पत्थरों के भीतर बहुत अधिक और भड़कीले इंद्रधनुषी रंग दिखाई देते हैं.
     
  •  ज्वेलरी की स्टैंप जांच: अगर हीरा किसी गहने में जड़ा है, तो मेटल के अंदर की तरफ मुहर देखें. असली हीरे आमतौर पर दस कैरेट, चौदह कैरेट, अठारह कैरेट सोने या प्लैटिनम में सेट होते हैं. अगर वहां सीजेड. लिखा है, तो वह क्यूबिक जिरकोनिया है.

जांच के लिए ये दो तरीके बिल्कुल न आजमाएं

घर पर हीरों को आग से जलाने या शीशे पर रगड़ने जैसे जोखिम भरे प्रयोग बिल्कुल न करें. मोइसानाइट जैसे कृत्रिम पत्थर भी कांच पर खरोंच डाल सकते हैं, और अत्यधिक गर्मी से रत्न को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है.

जांच के आधुनिक वैज्ञानिक और पेशेवर तरीके

शत प्रतिशत सटीक पुष्टि के लिए पेशेवर जौहरी और जेमोलॉजिस्ट आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों का सहारा ले सकते हैं.

वैज्ञानिक तरीका यह कैसे काम करता है?  रिजल्ट
थर्मल कंडक्टिविटी टेस्टरयह पेन जैसा उपकरण पत्थर की गर्मी सोखने और छोड़ने की रफ्तार को मापता है.असली हीरा तुरंत गर्मी का संचालन करता है, जिससे मशीन बीप करती है या हरी बत्ती जलती है.
इलेक्ट्रिकल कंडक्टिविटी टेस्टर इसका उपयोग विशेष रूप से असली हीरे और मोइसानाइट के बीच अंतर करने के लिए होता है.हीरा बिजली का कुचालक होता है, जबकि मोइसानाइट में हल्की विद्युत चालकता पाई जाती है.
 
10 एक्स जौहरी लूप  यह एक शक्तिशाली मैग्निफाइंग ग्लास है, जिससे हीरे की आंतरिक बनावट देखी जाती है. प्राकृतिक हीरे के अंदर सूक्ष्म खनिज धब्बे और तीखे किनारे होते हैं, जबकि नकली पत्थर पूरी तरह दोषरहित और गोल किनारों वाले होते हैं.
 
यूवी लाइट टेस्टअंधेरे कमरे में हीरे पर अल्ट्रावॉयलेट लाइट डाली जाती है.कई असली हीरे नीले रंग की चमक छोड़ते हैं. हालांकि, हर असली हीरे में यह चमक होना जरूरी नहीं है.
 
 मेडिकल एक्सरे हीरे की अंगूठी या पत्थर का सामान्य एक्सरे किया जाता है.असली हीरा रेडियोलूसेंट होता है, इसलिए वह एक्सरे फिल्म में बिल्कुल अदृश्य रहता है और केवल अंगूठी की धातु दिखाई देती है.
 
 जेमोलॉजिकल सर्टिफिकेटजीआईए या आईजीआई जैसी अंतरराष्ट्रीय लैब हीरे की जांच कर रिपोर्ट देती हैं.खरीदते वक्त ये रिपोर्ट जरूर देखें. 
 
यह सर्टिफिकेट प्रमाणित करता है कि हीरा प्राकृतिक है, लैबग्रोन है या कोई नकली पत्थर है.

यह भी पढ़ें- घर बैठे 2 मिनट में करें असली और नकली सोने की पहचान, नोट कर लें ये 6 आसान तरीके

आपको बता दैं कि घरेलू जांच सिर्फ एक शुरुआती अंदाज़ा लगाने के लिए हैं, लेकिन किसी भी कीमती हीरे की पूरी शुद्धता की पुजांच के लिए हमेशा प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रयोगशालाओं जैसे जीआईए, आईजीआई का जेमोलॉजिकल सर्टिफिकेट ही सबसे बड़ा प्रमाण होता है. लिहाजा, हमेशा हीरा खरीदते समय हॉलमार्क और लैब सर्टिफिकेट की मांग करनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें- बाजार में चल रहे हैं नकली 20 रुपये के सिक्के! घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से करें असली और नकली की पहचान, जानें क्या है  RBI की Guidelines

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diamond, Heera, Panna Heera News, Diamond And Jewellery Markets, Original Diamond Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com