देश में सभी लोगों को आधार कार्ड बनाना जरूरी होता है. आधार कार्ड सरकारी से लेकर प्राइवेट कई कामों के लिए जरूरी होता है. वहीं बच्चों का भी आधार कार्ड बनाया जाता है. पहले 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाता था. लेकिन अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाया जाता है. इसे बाल आधार यानी Blue Aadhaar कहा जाता है. अगर आप 5 साल के कम उम्र के बच्चों का Blue Aadhaar बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कही जाने की जरूरत नहीं होगी. अब पोस्टमैन ही आपके बच्चे का आधार बना देगा.
दरअसल, 5 साल से कम उम्र के बच्चों के आधार बनवाने के लिए भारतीय डाक विभाग विशेष सुविधा दी है. आप IPPB (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) और डाक विभाग की मदद से घर बैठे ब्लू आधार बनवा सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस में App के जरिए डालनी होगी रिक्वेस्ट
ब्लू आधार के लिए आपको घर बैठे एक रिक्वेस्ट डालनी होगी. आप अपने स्मार्टफोन में PostInfo App डाउनलोड करना होगा. वहीं इसकी सहायता से आप ब्लू आधार के लिए रिक्वेस्ट रजिस्टर करना होगा. जैसे ही आपका एप्लीकेशन एक्सेप्ट होगा डाक विभाग अपने कर्मचारी को आपके घर पहुंचेगा और बच्चे का आधार नॉमिनेशन का काम पूरा करेगा. हालांकि आपको कुछ दस्तावेज देने होंगे. इसमें बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट और माता-पिता के आधार की कॉपी देनी होगी.
App पर कैसे करें आवेदन
- गूगल स्टोर से आप PostInfo ऐप डाउनलोड करें.
- इसके बाद Service Request विकल्प पर जाएं.
- यहां आप अपनी जानकारी भरें, जिसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देनी है.
- इसके बाद सर्विस लिस्ट में IPPB आधार सर्विस का विकल्प चुनें.
- फिर Child Aadhaar Enrolment विकल्प पर क्लिक करें.
- OTP रिक्वेस्ट करने के बाद मोबाइल पर आए OTP खो डाल कर सबमिट कर दें.
क्या होता है ब्लू आधार
ब्लू आधार 5 साल से कम उम्र के बच्चों की बनाई जाती है. इसमें बड़ों की तरह बच्चे की फिंगर प्रिंट और आखों को स्कैन नहीं किया जाता है. बल्कि बच्चे की फोटो ली जाती है. फिर इसे माता-पिता के आधार से लिंक किया जाता है. इसे बनाने में किसी तरह का खर्च नहीं करना होता है. वहीं जब आपका बच्चा 5 साल की उम्र का होता है तब आपको बायोमैट्रिक जानकारियां अपडेट करनी होती है. इसके बाद 15 साल की उम्र फिर से आपको बायोमैट्रिक जानकारियां अपडेट करनी होती है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर आपके क्षेत्र में IPPB और डाक विभाग की डोरस्टेप आधार सेवा उपलब्ध होगी तभी यह सुविधा मिल सकेगी. अभी सभी डाक घरों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए पहले आप अपने क्षेत्र में इस सेवा के बारे में जानकारी लें.
यह भी पढ़ेंः एक चवन्नी का खर्च नहीं, आपकी जेब में पड़ी है 5 लाख रुपये की इंश्योरेंस पॉलिसी, नहीं मालूम तो जान लीजिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं