विज्ञापन

IRCTC एजेंट बनने के लिए रजिस्टर कैसे करें? जानें पूरा प्रोसेस और कमाई का तरीका

IRCTC Agent: भारत में ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करते हैं और रोज लाखों लोग टिकट बुक करते हैं. इसलिए टिकट बुक करने में मदद करने वाले अधिकृत यानी ऑथराइज्ड एजेंट की हमेशा जरूरत रहती है.

IRCTC एजेंट बनने के लिए रजिस्टर कैसे करें? जानें पूरा प्रोसेस और कमाई का तरीका
IRCTC एजेंट कैसे बने
file photo

आजकल ज्यादातर लोग कम पैसे में ऐसा काम शुरू करना चाहते हैं, जिससे अच्छी कमाई हो सके. अगर आपके पास कम पूंजी है, तो आप IRCTC के साथ एजेंट बनकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं. IRCTC भारतीय रेल से जुड़ी कंपनी है और इसके साथ काम करके आप आसानी से कमाई कर सकते हैं. IRCTC एजेंट बनने पर आप लोगों को कई तरह की सेवाएं दे सकते हैं. जैसे ट्रेन टिकट बुक करना, खाना बुक करना, होटल बुकिंग और फ्लाइट टिकट बुकिंग. इन सेवाओं से आपको नियमित आय मिल सकती है और यह काम यात्रा सेवा क्षेत्र में अच्छा विकल्प माना जाता है.

IRCTC एजेंट क्या होता है?

भारत में ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करते हैं और रोज लाखों लोग टिकट बुक करते हैं. इसलिए टिकट बुक करने में मदद करने वाले अधिकृत यानी ऑथराइज्ड एजेंट की हमेशा जरूरत रहती है. IRCTC एजेंट लोगों के लिए ट्रेन टिकट आसानी से बुक करते हैं और इसके बदले में कमीशन कमाते हैं. आजकल डिजिटल सेवाओं के बढ़ने से टिकट एजेंटों की मांग और भी बढ़ गई है. खासकर छोटे शहरों और कस्बों में, जहां कई लोग खुद ऑनलाइन टिकट नहीं बुक कर पाते, वहां IRCTC एजेंट बड़ी मदद करते हैं.

IRCTC एजेंट कैसे बनें

IRCTC एजेंट बनने के लिए आपको पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है. आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने पड़ते हैं. जैसे पहचान पत्र, पता प्रमाण और आपकी फोटो. जब आपका आवेदन मंजूर हो जाता है, तो आपको एक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिल जाता है. इसी सर्टिफिकेट से आप ऑथराइज्ड एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं.

IRCTC एजेंट बनने की फीस

एजेंट बनने के लिए आपको एक तय फीस देनी होती है. यह फीस आपके चुने हुए प्लान पर निर्भर करती है. 1 साल की फीस लगभग 3,999, साल की फीस लगभग 6,999 और फीस जमा करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाता है और आप टिकट बुकिंग का काम शुरू कर सकते हैं.

IRCTC एजेंट कैसे कमाई करता है

IRCTC एजेंट की मुख्य कमाई टिकट बुकिंग पर मिलने वाले कमीशन से होती है. नॉन-AC टिकट पर लगभग 20 प्रति PNR, AC टिकट पर लगभग 40 प्रति PNR मिलता है. इसके अलावा एजेंट फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग और अन्य ट्रैवल सेवाओं से भी अतिरिक्त कमाई कर सकता है. अगर रोज अच्छी संख्या में टिकट बुक हों, तो यह काम बहुत अच्छी कमाई दे सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com