विज्ञापन

कारीगरों को सरकार दे रही है 15000 रुपये और 3 लाख का लोन! जानें कैसे करें अप्लाई

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत देश के 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों व शिल्पकारों को बिना किसी गारंटी (Collateral Free) के 3 लाख रुपये तक का लोन मात्र 5% की रियायती ब्याज दर पर दिया जा रहा है. जानिए पात्रता, शामिल 18 ट्रेड और सीएससी केंद्र से ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया.

कारीगरों को सरकार दे रही है 15000 रुपये और 3 लाख का लोन! जानें कैसे करें अप्लाई
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत देश के 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों व शिल्पकारों को सरकार बिना गारंटी के 3 लाख रुपये तक लोन देती है
NDTV

PM Vishwakarma Yojana: देश के पारंपरिक हुनरमंदों, कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) एक ऐतिहासिक पहल साबित हो रही है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य हाथों और पारंपरिक औजारों से काम करने वाले श्रमिकों को वित्तीय सहायता, आधुनिक कौशल प्रशिक्षण और टूलकिट प्रदान करके उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाना है.

योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे (Collateral Free) 3 लाख रुपये तक का लोन सिर्फ 5% की रियायती वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है.

योजना में मिलने वाली ऋण सहायता और वित्तीय लाभ

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को 3 लाख रुपये तक का लोन दो किस्तों में दिया जाता है. पहली किस्त के रूप में व्यवसाय शुरू करने या उसे व्यवस्थित करने के लिए एक लाख रुपये और दूसरी किस्त के रूप में व्यवसाय का विस्तार करने के लिए 2,00,000 रुपये दिए जाते हैं. साथ ही लाभार्थियों को सिर्फ 5% वार्षिक ब्याज देना होता है, जबकि शेष 8% तक की ब्याज सब्सिडी सरकार उठाती है. इस योजना के तहत कौशल सत्यापन और ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आधुनिक औजार खरीदने के लिए 15,000 की अनुदान राशि eRUPI वाउचर के रूप में दी जाती है. साथ ही स्किल अपग्रेडेशन के दौरान 500 प्रतिदिन के हिसाब से वित्तीय भत्ता भी प्रदान किया जाता है.

इन 18 व्यवसाय में शामिल लोगों को मिलता है योजना का लाभ

यह योजना सिर्फ हाथों और पारंपरिक औजारों का उपयोग करके आजीविका चलाने वाले 18 श्रेणियों के कारीगरों को इस योजना का लाभ ले सकते हैं. इस योजना के लिए जिन लोगों को इसका लाभ दिया जाता है, उसकी लिस्ट नीचे दी गई है. 

  • बढ़ई (Carpenter)
  • नाव निर्माता (Boat Maker)
  • अस्त्रकार (Armourer)
  • लोहार (Blacksmith)
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • ताला बनाने वाले (Locksmith)
  • सुनार (Goldsmith)
  • मूर्तिकार यानी पत्थर तराशने वाले
  • कुम्हार (Potter)
  • मोची यानी जूता कारीगर (Cobbler)
  • राजमिस्त्री (Mason)
  • टोकरी, चटाई और झाड़ू निर्माता
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई (Barber)
  • मालाकार (Garland Maker)
  • धोबी (Washerman)
  • दर्जी (Tailor)
  • मछली पकड़ने का जाल निर्माता

योजना के लिए योग्यता की आवश्यक शर्तें 

  • आयु सीमा: आवेदन के समय आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए.
  • असंगठित क्षेत्र: आवेदक स्वरोजगार के रूप में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हो और हाथों से काम करने वाला कारीगर हो.
  • परिवार की सीमा: परिवार के केवल एक ही सदस्य (पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे) को योजना का लाभ मिल सकता है.
  • सरकारी सेवा: सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति या उनके परिवार के सदस्य इसके पात्र नहीं हैं.
  • अन्य ऋण योजनाएं: पिछले 5 वर्षों में PMEGP, PM SVANidhi या MUDRA जैसी योजनाओं से सरकारी लोन न लिया हो. हालांकि, अगर पुराना लोन पूरी तरह चुका दिया गया है, तो आप पात्र हैं.

 आवेदन ऐसे करें? 

  1. दस्तावेज़ तैयार रखें: अपना आधार कार्ड, सक्रिय मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण और राशन कार्ड अपने साथ रखें.
  2. निकटतम CSC केंद्र जाएं: अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर डिजिटल पंजीकरण के लिए संपर्क करें.
  3. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण: सीएससी संचालक पोर्टल पर आधार कार्ड और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करेगा.
  4. तीन स्तरीय सत्यापन: ग्राम पंचायत/शहरी निकाय, जिला स्तर और राज्य स्तर पर आपके कार्य का सत्यापन किया जाएगा.
  5. आईडी कार्ड व प्रमाणपत्र: सत्यापन सफल होने के बाद आपको PM Vishwakarma ID Card और डिजिटल प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा, जिससे आप लोन, स्किल ट्रेनिंग और ₹15,000 के टूलकिट वाउचर के हकदार बन जाएंगे.

यह भी पढ़ें- लाडली बहनों के खाते में इस तारीख को आएंगे 1750 रुपये, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

योजना की स्थिति जांचने और अधिक जानकारी के लिए आप पीएम विश्वकर्मा के आधिकारिक पोर्टल पर भी विजिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दो लाख का बीमा व 3000 रुपये महीना पेंशन समेत मिलेंगे ये 4 धांसू फायदे, घर बैठे 5 मिनट में ऐसे बनाए ईश्रम कार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Vishwakarma, Government Schemes, Skill India, Business Loan, Financial Literacy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com