विज्ञापन

मोबाइल चार्जर प्लग में ऑन छोड़ना पड़ सकता है भारी, हर साल करोड़ों रुपए की बिजली होती है बर्बाद!

मोबाइल चार्जर प्लग में छोड़ने से स्टैंडबाय पावर लॉस होता है. एक चार्जर सालाना लगभग 150 रुपए की बिजली खर्च कर सकता है. करोड़ों यूजर की इस एक आदत से देश में हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है.

मोबाइल चार्जर प्लग में ऑन छोड़ना पड़ सकता है भारी, हर साल करोड़ों रुपए की बिजली होती है बर्बाद!
जरूरत न होने पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का प्लग हटाकर रखें.

आज के समय में लगभग हर व्यक्ति स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है. लेकिन इस दौरान एक छोटी सी आदत बड़े नुकसान का कारण बन सकती है. लोग अक्सर मोबाइल चार्ज होने के बाद भी चार्जर को प्लग में लगा हुआ छोड़ देते हैं. यह दिखने में भले ही मामूली बात लगे, लेकिन इसका असर बिजली की खपत और देश की अर्थव्यवस्था दोनों पर पड़ता है. दरअसल, एक मोबाइल चार्जर अगर पूरे साल प्लग में लगा रहे, तो लगभग 150 रुपए तक की बिजली खपत कर सकता है, भले ही फोन चार्ज न किया जा रहा हो. यह पावर धीरे-धीरे “स्टैंडबाय पावर लॉस” के तौर पर बर्बाद होती रहती है.

भारत में करोड़ों लोग कर रहे हैं यह गलती

भारत में लगभग 120 करोड़ मोबाइल यूजर हैं. इनमें से अगर केवल 20 करोड़ लोग भी चार्जर को प्लग में छोड़ देते हैं, तो यह नुकसान बेहद बड़ा हो सकता है. अनुमान के मुताबिक, इस वजह से देश को हर साल लगभग 3 हजार करोड़ रुपए तक की बिजली बर्बादी झेलनी पड़ सकती है. यह केवल आर्थिक नुकसान नहीं है, बल्कि इससे बिजली उत्पादन पर भी दबाव बढ़ता है, जो पर्यावरण के लिए भी खतरनाक है.

कैसे होती है बिजली की बर्बादी? मोबाइल चार्जर प्लग में लगा होने पर भी वह हल्की मात्रा में बिजली खींचता रहता है. इसे “वैंपायर पावर” या “फैंटम लोड” कहा जाता है. यह पावर भले ही कम हो, लेकिन बड़ी संख्या में एप्लायंसेज के कारण यह मिलकर एक बड़ा नुकसान बन जाती है.

बचाव के आसान उपाय

  • इस समस्या से बचना बहुत आसान है. कुछ छोटी आदतें अपनाकर बिजली की बर्बादी को रोका जा सकता है - 
  • फोन चार्ज होने के बाद चार्जर को तुरंत प्लग से निकाल दें.
  • मल्टी-प्लग स्विच का इस्तेमाल करें और सभी डिवाइस एक साथ बंद करें.
  • एनर्जी एफिसिएंट चार्जर का इस्तेमाल करें.
  • जरूरत न होने पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का प्लग हटाकर रखें.

जागरूकता ही सबसे बड़ा समाधान

अगर लोग इस छोटी सी आदत को सुधार लें, तो देश में बड़ी मात्रा में बिजली बचाई जा सकती है. यह न केवल आपके बिजली बिल को कम करेगा, बल्कि देश के एनर्जी रिसोर्सेज पर भी दवाब कम करेगा. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर हम सभी मिलकर बिजली की बचत में बड़ा योगदान दे सकते हैं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- जुलाई में निकलेगा ATM से PF का पैसा, जानिए PF Withdrawal के नए नियम और प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com