विज्ञापन

30 साल का होम लोन 11 साल में हो सकता है खत्म,  समझ लीजिए EMI का फॉर्मूला

होम लोन लेने पर उसे चुकाने में दोगुना से भी ज्यादा पैसा चुकाना पड़ता है. लेकिन आप होम लोन को 11 साल से भी कम समय में खत्म कर सकते हैं. आपको केवल दो फॉर्मूला अपनाना होगा.

30 साल का होम लोन 11 साल में हो सकता है खत्म,  समझ लीजिए EMI का फॉर्मूला
होम लोन को 11 साल में कैसे खत्म करें
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

मीडिल क्लास के लोगों के लिए घर एक सपना होता है. वहीं सपना पूरा करने के लिए घर ले भी लिया तो जिंदगी भर उसका लोन चुकाने में बीत जाते हैं. घर खरीदने के लिए ज्यादातर लोग Home Loan लेते हैं. अगर आपने 30 साल के लिए लोन लिया है तो पूरी जिंदगी आप EMI भरते रह जाते हैं. इसके अलावा आप जितना लोन लेते हैं उसका ब्याज 30 सालों में उससे ज्यादा होता है. यहां तक की आपको लोन के पैसे से दो गुना पेमेंट करना होता है. इसलिए लोग सोचते हैं कि Home Loan को कैसे जल्दी खत्म करें.

अगर आप 1 करोड़ का लोन 30 साल के लिए लेते हैं और इसपर 7.5 प्रतिशत का न्यूनतम ब्याज होता है तो आपको हर महीने 69,921 रुपये की EMI हर महीने भरी जाती है. वहीं आप 1 करोड़ के लिए 1.51 करोड़ से ज्यादा इंटरेस्ट के रूप में देते हैं, यानी कुल पेमेंट 2.51 करोड़ का होता है. ऐसे में होम लोन को समझना जरूरी है कि लोन को कैसे जल्दी खत्म की जाए.

लोन लेने वालों को क्या होता है कंफ्यूजन

होम लोन लेने वालों को EMI को लेकर कंफ्यूजन होता है. जैसे लोन की EMI 69,921 बन रही है तो पेमेंट के बाद वह सोचते हैं कि उनके लोन में इतने पैसे कम हो गए हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आप 69,921 रुपये की EMI भरते हैं तो इसका 90 प्रतिशत यानी करीब 62,500 रुपये आपका केवल ब्याज चुकाने में जाता है. जबकि प्रिंसिपल 7,421 रुपये ही कम होगा. ऐसा 15 सालों तक होता है जिसमें आपकी EMI का ज्यादा पैसा ब्याज चुकाने में जाता है. जबकि प्रिंसिपल अमाउंट धीरे-धीरे घटता है. वहीं 15 साल के बाद प्रिंसिपल अमाउंट ज्यादा घटता है और ब्याज कम होता है.

लोन कैलकुलेशन उदाहण के तौर पर

Loan Calculation

Home Loan को जल्दी खत्म करने के दो फॉर्मूला है, पहला है प्लस वन का फॉर्मूला, दूसरा है 10 प्रतिशत का फॉर्मूला चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

होम लोन में क्या है प्लस वन का फॉर्मूला

होम लोन में प्लस वन का फॉर्मूला EMI का है. जिसमें आप पूरे साल हर महीने EMI भरते हैं. इसमें आप हर साल 1 EMI ज्यादा पेमेंट करें. यानी आप साल में 13 EMI पेमेंट करें. क्योंकि आप 12 महीने EMI भरते हैं तो उस पेमेंट से 90 प्रतिशत ब्याज चुकाने में जाता है. लेकिन जब आप 13वां किस्त यानी एक्स्ट्रा पैसा चुकाते हैं तो वह 13वां किस्त आपका पूरा का पूरा प्रिंसिपल अमाउंट कम होता है. क्योंकि इसमें ब्याज होता ही नहीं. अगर आप ऐसा करते हैं तो 23 साल 7 महीने में लोन खत्म हो जाएगा.

EMI में 10 प्रतिशत वाला फॉर्मूला

होम लोन को जल्दी खत्म करने का दूसरा फॉर्मूला EMI में 10 प्रतिशत का है. अगर आप हर साल EMI में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दें. क्योंकि आपका हर साल सैलरी बढ़ता है और इसके साथ आप EMI में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर देते हैं. तो आपका होम लोन जो 30 साल का था वह 11 साल 2 महीने में खत्म हो जाएगा. यानी आपको करना क्या है जैसे आप 20 हजार की EMI दे रहे हैं तो आप अगले साल 10 प्रतिशत बढ़ा कर यानी 22 हजार रुपये EMI देना शुरू करें. उसके अगले साल फिर 10 प्रतिशत EMI बढ़ा दें और यह लगातार जारी रखें. 

11 साल से भी कम समय में खत्म हो सकता है होम लोन

अगर आप होम लोन में EMI में प्लस वन और 10 प्रतिशत दोनों का फॉर्मूला इस्तेमाल करते हैं. यानी आप हर साल 13 EMI दें और इसके साथ अगले साल 10 प्रतिशत भी EMI बढ़ाते जाते हैं तो आप होम लोन को 10 साल 6 महीने में खत्म कर सकते हैं. यानी आप 11 साल से भी कम समय में होम लोन की खत्म कर सकते हैं.

होम लोन खत्म करने का सिंपल फॉर्मूला यह है कि आप प्रिंसिपल अमाउंट को कम करें. अगर आप प्रिंसिपल अमाउंट को कम करने की कोशिश करते हैं तो आपका लोन जल्दी से जल्दी खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ेंः DDA की 1287 फ्लैट वाली नागरिक आवास योजना, आज से बुकिंग शुरु, जानें खासियत और कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Home Loan, Home Loan EMI, Home Loan Advice, Home Loan Tips, Home Loan Early Disclosure
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com