विज्ञापन

DDA की 1287 फ्लैट वाली नागरिक आवास योजना, आज से बुकिंग शुरु, जानें खासियत और कीमत

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 1287 फ्लैट वाली नागरिक आवास योजना शुरू करने जा रहा है. इसमें 1287 HIG और MIG फ्लैट्स उपलब्ध होंगे.

DDA की 1287 फ्लैट वाली नागरिक आवास योजना, आज से बुकिंग शुरु, जानें खासियत और कीमत
DDA 1287 फ्लैट का ऑफर दे रहा
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

राजधानी दिल्ली में घर का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है. रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 1287 फ्लैट वाली नागरिक आवास योजना शुरू करने जा रहा है. इसके तहत नरेला में अलग-अलग सेक्टरों में 1287 HIG और MIG फ्लैट्स के लिए ऑफर दे रहा है. इस हाउसिंग स्कीम में नरेला के सेक्टर A1 से लेकर A4 पॉकेट-3 और पॉकेट-4 में फ्लैट उपलब्ध होगा. इन फ्लैटों की बुकिंग रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त से शुरू हो रही है.

बताया जा रहा है कि DDA के नागरिक आवास योजना में 1287 फ्लैट की बुकिंग 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है. इन फ्लैट पर DDA ने छूट का भी ऐलान किया है.

25 प्रतिशत की मिलेगी छूट

DDA फ्लैट खरीदारों को छूट भी ऑफर कर रहा है, इसके तहत खरीदारों को 25 प्रतिशत की छूट मिलने वाली है. इस योजना में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैट दिया जाएगा. यानी जो लोग पहले बुकिंग करेंगे, उन्हें फ्लैट मिलने की संभावना उतनी ज्यादा होगी.

क्या है फ्लैटों की कीमत

नरेला के सेक्टर A1 से लेकर A4 पॉकेट-3 और पॉकेट-4 में फ्लैट उपलब्ध होगा. इसमें पॉकेट-3 में कुल 230 HIG फ्लैट होंगे जिसकी एक फ्लैट की कीमत 1 करोड़ 96 हजार रुपये होगी. वहीं पॉकेट-4 में कुल 267 HIG फ्लैट होंगे. जिसकी एक फ्लैट की कीमत 96 लाख 86 हजार रुपये होगी.

इसी तरह पॉकेट-3 में कुल 386 MIG फ्लैट होंगे, जिसमें एक फ्लैट की कीमत 73.02 लाख रुपये रखी गई है. वहीं पॉकेट-2 में कुल 404 MIG फ्लैट होंगे. जिसमें एक फ्लैट की कीमत 73.71 लाख रुपये होगी.

देख सकते हैं सैंपल

यह फ्लैट तैयार हो चुका है यानी रेडी टू मूव कंडीशन में है. खरीदते के साथ ही आप इसमें शिफ्ट हो सकते हैं. यह फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी है. आप चाहें तो बुकिंग से पहले फ्लैट का सैंपल देख सकते हैं. इसमें बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. 

कैसे करें बुकिंग

फ्लैट खरीदने की इच्छा रखने वाले DDA की आधिकारिक साइट www.dda.gov.in या eservices.dda.org.in पर जाकर बुकिंग और रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. किसी तरह की सहायता चाहिए तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं. बुकिंग 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है.

यह भी पढ़ेंः कहां और कैसे मिलेगा आपको सरकारी 35 रुपये किलो प्याज, बाजार में बिक रहा 60 रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DDA, DDA Housing Scheme, DDA Narela Flats, DDA Flats Booking Details, DDA Flats Booking Start
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com