विज्ञापन

Home Fire Safety Tips: आग की मार झेलने के लिए कितना सुरक्षित है आपका घर, ये 5 चीजें जरूर कर लें चेक

Home Fire Safety Tips: बढ़ता तापमान, अत्यधिक बिजली का इस्तेमाल, पुराने या खराब बिजली के उपकरण और शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याएं घरों में आग का खतरा बढ़ा देती हैं. ऐसे में घर में समय रहते कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए, तो इस तरह के हादसों से बचाव हो सकता है.

Home Fire Safety Tips: आग की मार झेलने के लिए कितना सुरक्षित है आपका घर, ये 5 चीजें जरूर कर लें चेक
Home Fire Safety Tips
file photo

Home Fire Safety Tips: गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की घटनाओं में तेजी से इजाफा देखने को मिलता है. बढ़ता तापमान, अत्यधिक बिजली का इस्तेमाल, पुराने या खराब बिजली के उपकरण और शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याएं घरों में आग का खतरा बढ़ा देती हैं. ऐसे में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है. चाहे वह जान-माल की हानि हो या संपत्ति का. हाल ही में गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से बुधवार सुबह गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक एक फ्लैट में भीषण आग लग गई, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है, लेकिन कई फ्लैट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और लोगों का लाखों का सामान बर्बाद हो गया. हालांकि, घर में समय रहते कुछ चीजों का ध्यान रखा जाए, तो इस तरह के हादसों से बचाव हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं अपने घर को आग से कैसे सेफ बनाएं.

मीटर और वायर सेफ है?

पहले यह देखना जरूरी है कि बिजली मीटर लोड ले पा रहा है या नहीं. जब मीटर लोड नहीं ले पाता, तो ऐसी स्थिति में शॉर्ट सर्किट हो जाता है. हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि घर में कोई वायर या प्लग खराब नहीं हो, ऐसा कुछ भी होता है तो लोड जरूर चेक करें. इसके अलावा मल्टी-प्लग का इस्तेमाल बंद करें और खराब वायरिंग तुरंत ठीक करवाएं.

रसोई में सुरक्षा का ध्यान रखें

खाना बनाते समय गैस को खुला कभी भी न छोड़ें. थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना बन सकती है. चूल्हे के आसपास टी टॉवल, पेपर टॉवल, ओवन मिट्स जैसे ज्वलनशील सामान न रखें. पैन के हैंडल हमेशा अंदर की तरफ रखें, ताकि गिरने या उलटने का खतरा न रहे.

यह भी पढ़ें:- इंश्‍योरेंस, बिल्डर या सरकार...फ्लैट में आग लग जाए तो कौन देगा पैसा? जानें नुकसान की भरपाई कैसे होगी

फायर एक्सटिंग्विशर

घर में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए एक छोटा फायर एक्सटिंग्विशर (आग बुझाने वाला यंत्र) हमेशा घर पर रखें. इसे ऐसी जगह पर रखें जहां सब आसानी से पहुंच सकें और परिवार के सभी सदस्यों को इसे इस्तेमाल करने का तरीका सिखाएं.

घर के सभी लोगों को फायर सेफ्टी सिखाएं

आग से सुरक्षा सिर्फ बड़ों के लिए नहीं है, घर के सदस्य और बच्चों सहित सभी के लिए हैं, ऐसे में सभी को जानना चाहिए कि आपातकाल में क्या करना है.

आपातकालीन निकास मार्ग

आग लगने की स्थिति में बाहर निकलने के लिए घर में कम से कम दो रास्ते जैसे- मुख्य दरवाजा और खिड़की होने चाहिए. घर की सीढ़ियों, दरवाजों या कॉरिडोर में कभी भी कबाड़ या भारी सामान न रखें, ताकि आपातकाल में बाहर निकलने में कोई रुकावट न आए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com