विज्ञापन

गुरुग्राम में आवारा कुत्तों के लिए 3 एकड़ में बनेगा शेल्टर और 1800 फीडिंग पॉइंट, जानिए क्या है पूरा प्लान

आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और आए दिन कुत्ते के काटने की खबरों के बीच गुरुग्राम नगर निगम 3 एकड़ में एक बड़ा डॉग शेल्टर और 1800 से अधिक फीडिंग पॉइंट्स बनाने की योजना पर काम कर रहा है.

गुरुग्राम में आवारा कुत्तों के लिए 3 एकड़ में बनेगा शेल्टर और 1800 फीडिंग पॉइंट, जानिए क्या है पूरा प्लान
गुरुग्राम डॉग शेल्टर और फीडिंग पॉइंट्स
file photo

आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और लगातार सामने आ रही काटने की घटनाओं को देखते हुए गुरुग्राम में लोगों की चिंता बढ़ गई है. लोगों की सुरक्षा और समस्या पर लगाम लगाने के लिए अब गुरुग्राम नगर निगम (MCG) ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. इस नई पहल का उद्देश्य न केवल कुत्तों की आबादी को कंट्रोल करना है, बल्कि लोगों को सुरक्षित माहौल भी देना है. गुरुग्राम नगर निगम शहर में आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान और उनके व्यवस्थित रखरखाव के लिए 3 एकड़ में एक बड़ा डॉग शेल्टर और 1800 से अधिक फीडिंग पॉइंट्स बनाने की योजना पर काम कर रहा है.

आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी और आए दिन कुत्ते के काटने की खबरों के बीच गुरुग्राम नगर निगम (MCG) ने एक बड़ा फैसला लिया है. निगम अब शहर में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डॉग शेल्टर और फीडिंग पॉइंट्स बनाने की तैयारी कर रहा है. यह पहल सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने के कारण होने वाले संघर्ष को कम करना और उनके टीकाकरण व नसबंदी को सुव्यवस्थित करना है.

आवार कुत्तों के लिए गुरुग्राम की तैयारी

1800 फीडिंग पॉइंट्स- शहर के सभी वार्डों में निवासियों की मदद से 1800 से अधिक फीडिंग पॉइंट्स की पहचान कर उन्हें बनाया जाएगा, ताकि कुत्तों को सार्वजनिक पार्कों या आवासीय क्षेत्रों में इधर-उधर न भटकना पड़े.

3 एकड़ में डॉग शेल्टर- गुरुग्राम नगर निगम द्वारा घायल, आक्रामक और बेसहारा कुत्तों के लिए 3 एकड़ में एक नया और आधुनिक शेल्टर बनाया जाएगा.

उद्देश्य- इस पहल का मुख्य उद्देश्य नसबंदी और टीकाकरण कार्यक्रमों को गति देना है, साथ ही आवारा कुत्तों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाना है.

अभी क्या स्थिति- अभी वर्तमान में नगर निगम शहर में वेदांता अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और मां बगलामुखी एनजीओ के सहयोग से नसबंदी और टीकाकरण का काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें:- नोएडा एयरपोर्ट की 10 खूबियां, जो देश के किसी अन्य एयरपोर्ट से ज्यादा है खास

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dog Shelter, Dog Feeding Points Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com