विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो में बड़ा बदलाव, अब 11 नहीं बनेंगे बस इतने स्टेशन, जानें डिटेल

Greater Noida Metro News: नई योजना के अनुसार, मेट्रो रूट को छोटा कर दिया गया है. अब यह लाइन करीब साढ़े 7 किलोमीटर लंबी होगी. पहले जहां इस रूट पर 11 स्टेशन बनने थे, वहीं अब सिर्फ 5 स्टेशन ही बनाए जाएंगे.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो में बड़ा बदलाव, अब 11 नहीं बनेंगे बस इतने स्टेशन, जानें डिटेल
Greater Noida Metro Route: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो में बड़ा बदलाव

Greater Noida Metro News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो पहुंचाने की योजना में अब बड़ा बदलाव किया गया है. बता दें कि पहले यह मेट्रो लाइन नोएडा के सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक जाने वाली थी, लेकिन अब इस पूरे प्रोजेक्ट को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पुरानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) पर आपत्ति जताते हुए उसे वापस कर दिया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

अब छोटा होगा मेट्रो रूट

नई योजना के अनुसार, मेट्रो रूट को छोटा कर दिया गया है. अब यह लाइन करीब साढ़े 7 किलोमीटर लंबी होगी. पहले जहां इस रूट पर 11 स्टेशन बनने थे, वहीं अब सिर्फ 5 स्टेशन ही बनाए जाएंगे. नए प्रस्तावित स्टेशनों में सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के किसान चौक के पास सेक्टर-4 शामिल हैं.

कितनी आएगी लागत?

इस छोटे रूट को बनाने में करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. अधिकारियों के मुताबिक, नई DPR तैयार की जा रही है, जिसे पहले राज्य सरकार और फिर केंद्र सरकार से मंजूरी लेनी होगी. इस पूरे प्रोसेस में समय लगेगा. यानी अब मेट्रो शुरू होने में और देरी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें- Oracle Layoffs: क्या Employees टर्मिनेशन लेटर को चुनौती दे सकते हैं? वकील से जानिए कर्मचारियों के अधिकार

क्यों हुआ ये बदलाव?

इस बदलाव की एक बड़ी वजह नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट भी है. गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक नमो भारत चलाने की तैयारी है. एक ही रूट पर दो अलग-अलग मेट्रो या ट्रेन सेवाएं चलाना मुश्किल होता है, इसलिए मेट्रो रूट को छोटा करने का फैसला लिया गया है.

दूसरे मेट्रो रूट पर काम जारी

हालांकि, नोएडा में दो अन्य मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से चल रहा है.

सेक्टर-142 से बोटनिकल गार्डन: यह रूट 11.56 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 8 स्टेशन बनाए जाएंगे. इसे पूरा होने में करीब 4 साल लगेंगे.
ग्रेनो डिपो से बोड़ाकी: इस रूट को 2.6 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा, जिसमें 2 नए स्टेशन बनाए जाएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com