विज्ञापन

इन 3 राशि के लोगों को कभी नहीं पहननी चाहिए चांदी, एस्ट्रोलॉजर ने बताया बनते काम बिगड़ने लगेंगे

मशहूर ज्योतिषाचार्य नीलम भार्गव ने बताया है कि किन राशि के जातकों को चांदी पहनने से बचना चाहिए. आइए जानके हैं इनके बारे में-

इन 3 राशि के लोगों को कभी नहीं पहननी चाहिए चांदी, एस्ट्रोलॉजर ने बताया बनते काम बिगड़ने लगेंगे
किस राशि के लिए अच्छी नहीं है चांदी?
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में चांदी को सिर्फ धातु नहीं माना जाता है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इसका विशेष धार्मिक महत्व भी बताया गया है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, चांदी का संबंध चंद्रमा से होता है. चंद्रमा को मन, शांति और भावनाओं से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि चांदी पहनने से मन शांत रहता है और भावनाओं पर अच्छा असर पड़ता है. हालांकि, कुछ लोगों को चांदी न पहनने की सलाह भी दी जाती है. इसी विषय पर मशहूर ज्योतिषाचार्य नीलम भार्गव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ज्योतिषाचार्य ने बताया है कि किन राशि के जातकों को चांदी पहनने से बचना चाहिए. आइए जानके हैं इनके बारे में-  

किस राशि के लिए अच्छी नहीं है चांदी?

मेष राशि

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं. मंगल को साहस, ताकत और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस राशि के लोग आमतौर पर जोश के साथ काम करना पसंद करते हैं. ऐसे में चांदी की ठंडी और शांत ऊर्जा मेष राशि के लोगों की तेज ऊर्जा को कम कर सकती है. इससे उनके काम करने के तरीके पर असर पड़ सकता है. इसलिए मेष राशि के लोगों को चांदी पहनने से बचने की सलाह दी जाती है.

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं. सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व का कारक माना जाता है. इस राशि के लोग अपने काम में आगे रहना पसंद करते हैं. चांदी की ऊर्जा सिंह राशि के सूर्य से जुड़ी ऊर्जा को कमजोर कर सकती है. इससे आत्मविश्वास और काम करने के जोश पर असर पड़ सकता है.

कन्या राशि

इसके अलावा नीलम भार्गव बताती हैं, कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं. बुध को बुद्धि, समझदारी और बातचीत का कारक माना जाता है. इस राशि के लोग हर काम को सोच-समझकर करना पसंद करते हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, चांदी की भावनाओं से जुड़ी ऊर्जा कन्या राशि के लोगों की सोच और दिमाग की स्पष्टता पर असर डाल सकती है. इसलिए इन्हें भी चांदी पहनने से बचना चाहिए.

कर्क और मीन राशि के लिए चांदी मानी जाती है शुभ

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कर्क और मीन राशि के लोगों के लिए चांदी पहनना अच्छा माना जाता है. चांदी की ऊर्जा इन राशियों के लोगों को भावनात्मक रूप से संतुलित रखने में मदद कर सकती है. इससे उनका मन शांत रहता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- Tulsi Vivah 2026: आज सिर्फ 27 मिनट रहेगा तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त, जानें कितने बजे और कैसे करें तुलसी विवाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com