विज्ञापन

PM किसान योजना के अलावा इन 3 योजनाओं से भी किसान भाई उठा सकते हैं फायदा, सरकार करती है मदद

पीएम किसान योजना के अलावा भी केंद्र सरकार किसानों के लिए कई अन्य लाभकारी योजनाएं चला रही है, जिनका सही जानकारी के साथ फायदा उठाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसी ही 3 सरकारी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से किसान भाइयों को खासा लाभ मिल सकता है...

PM किसान योजना के अलावा इन 3 योजनाओं से भी किसान भाई उठा सकते हैं फायदा, सरकार करती है मदद
किसानों के लिए सरकार की स्कीम
AI

Government Schemes for Farmers: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में 22वीं किस्त जारी कर दी है. इस किस्त का लाभ देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को मिला है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि साल में तीन बराबर किस्तों में, यानी हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीएम किसान योजना के अलावा भी केंद्र सरकार किसानों के लिए कई अन्य लाभकारी योजनाएं चला रही है, जिनका सही जानकारी के साथ फायदा उठाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसी ही 3 सरकारी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से किसान भाइयों को खासा लाभ मिल सकता है...

यह भी पढ़ें: WhatsApp से कैसे कर सकते हैं Aadhaar Card डाउनलोड? ये रहा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस, मिनटों में हो जाएगा काम

1. पीएम किसान मानधन योजना (PM-KMY)

पीएम किसान मानधन योजना मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक पेंशन योजना है. इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष साल के उम्र के किसान शामिल हो सकते हैं. लाभार्थी का उम्र के हिसाब से 55 रुपये से 200 रुपये तक का मासिक योगदान देना होता है. ऐसे में जब किसान की उम्र 60 साल पूरी हो जाती है, तो उसे सरकार की ओर से 3 हजार रुपये प्रति महीने की पेंशन दी जाती है, ताकि बुढ़ापे में उनको आर्थिक सहयोग मिल सके.

2. पीएम कुसुम योजना (PM-KUSUM)

पीएम कुसुम योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एंव उत्थान महाभियान है. इसका उद्देश्य किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है. सरकार की इस योजना के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी दी जाती है. इससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई पूरी कर सकते हैं. साथ ही इससे किसान अपनी आय की भी बढ़ोतरी कर सकते हैं. इस योजना की पूरी जानकारी के लिए किसान भाई इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkusum.mnre.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं.

3. पाइप लाइन योजना

पाइप लाइन योजना मुख्य रूप से राज्य सरकारों द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से संचालित की जाती है. इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए खेत तक पानी ले जाने के लिए पाइप लाइन खरीदने पर सब्सिडी मिलती है. इससे पानी की बर्बादी तो कम होती ही है, साथ में कम पानी से ज्यादा जगह में सिंचाई की जा सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com