Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आज यानी बुधवार 12 जून को कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला क्योंकि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पॉलिसी एनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं. इस घोषणा से यह पता चलने की उम्मीद है कि इस साल कब दरों में कटौती होगी. इसके साथ ही, उन्हें मई महीने की महंगाई के आंकड़े का भी इंतजार है . वहीं, चांदी की कीमतों में आई तेजी देखी जा रही है.
हालांकि, एशिया में सोने की मांग बढ़ रही है, भले ही सोने की कीमतें मई में अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के आसपास थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सोने की कीमतों में आज कोई खास बदलाव नहीं
ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोने की कीमतों में आज कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला. 0311 GMT के अनुसार, हाजिर सोना $2,314.89 प्रति औंस के आसपास रही. हालांकि, अमेरिकी वायदा बाजार में सोने के भाव में 0.2% की बढ़त दर्ज की गई, जो $2,331.40 प्रति औंस पर पहुंच गई. वहीं, चांदी की हाजिर कीमतों में 0.6% की वृद्धि के साथ यह $29.46 प्रति औंस पर पहुंच गई.
MCX पर सोने का भाव (Gold Rate Today)
वहीं, आज यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर सोने का कारोबार(Gold Rate Today) सपाट रहा है. 02.29 बजे 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना आज 0.03% यानी 24 रुपये की गिरावट के साथ 71466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. बीते दिन सोना 71490 पर बंद हुआ था.
MCX पर चांदी की कीमत (Silver Rate Today)
हालांकि, आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत (Silver Rate Today) बढ़ी है. 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.43% यानी 385 रुपये बढ़कर 89048 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.बीते दिन चांदी 88663 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था.
दिल्ली में आज सोने की कीमत (Gold Price in Delhi Today)
राजधानी दिल्ली में 12 जून 2024 को 22 कैरेट सोने की कीमत 66,010 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
22 और 24 कैरेट में क्या है अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. वहीं, 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है. इसम में 9% अन्य मेटल जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर सोने की ज्वैलरी तैयार की जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं