Delhi-NCR में आप प्रॉपर्टी यानी दुकान और मकान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, या फिर किसी कारोबार के लिए जमीन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा मेगा प्रॉपर्टी नीलामी का आयोजन किया जा रहा है. इस बारे में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने खुद जानकारी दी है. GDA ने बताया है कि प्राधिकरण की 19 योजनाओं के भूखंड नीलामी किए जाएंगे. इसमें व्यावसायिक, आवासीय, औद्योगिक ग्रुप हाउसिंग, होटल, दुकान, स्कूल, सामुदायिक केंद्र और अस्पताल के लिए भूखंड नीलाम होंगे.
GDA ने बताया है कि इसके लिए आवेदन 27 जून से शुरू किया गया है जबकि 13 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है. यानी आवेदन की आखिरी तारीख 13 जुलाई है. आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है.
कहां करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन
भूमि नीलामी में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन GDA की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है. वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए HDFC बैंक की RDC राजनगर शाखा से आवेदन पुस्तिका प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही यहीं पर आवेदन जमा किए जाएंगे. आवेदकों को आखिरी तारीख से पहले अपना आवेदन जमा कराना होगा. 13 जुलाई के बाद ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे.

बताया जा रहा है कि GDA एक साथ विभिन्न श्रेणियों के निवेशकों और खरीदारों को एक स्थान पर प्रॉपर्टी खरीदने का मौका दे रही है. नीलामी में केवल मकान ही नहीं बल्कि व्यावसायिक प्लॉट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इससे बड़े निवेशकों के पास भी मौका है.
बता दें प्लॉट की नीलामी की तारीख 17 जुलाई है. 17 जुलाई को हिंदी भवन, लहिया नगर, गाजियाबाद में होगा. जबकि नीलामी का समय सुबह 11 बजे रखा गया है.
यह भी पढ़ेंः
पुणे में घर खरीदारों का बदला मूड, 2BHK, 3BHK फ्लेट्स की बढ़ी डिमांड, और क्या बोली Anarock रिपोर्ट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं