कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation) ने पिछले कुछ सालों में PF अकाउंट होल्डर्स की सुविधा के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें से एक एडवांस क्लेम के लिए ऑटो-सेटलमेंट मोड की शुरुआत करना भी शामिल है. एक बार फिर EPFO ने करोड़ों मेंबर्स को राहत बड़ी राहत देने जा रहा है. रिपोर्टों से पता चलता है कि केंद्र PF विड्रॉल के ऑटो सेटलमेंट की लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने जा रहा है.
हाल ही में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) ने लोकसभा को बताया कि 60% से ज्यादा एडवांस क्लेम को अब इसी तरीके से प्रोसेस किया जा रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
PF अकाउंट से निकाल सकेंगे 5 लाख रुपये तक की रकम?
सूत्रों ने ANI को बताया कि श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव सुमिता डावरा (Sumita Dawra) ने पिछले हफ्ते श्रीनगर में हुई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 113वीं बैठक में सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. लिमिट में इस बदलाव से करोड़ों मेंबर्स को काफी राहत मिलेगी. यह सिफारिश अब CBT (Central Board of Trustees) के पास मंजूरी के लिए जाएगी. यानी जैसे ही इस सिफारिश पर CBT की फाइनल मंजूरी मिल जाएगी, तो EPFO मेंबर्स एजुकेशन, शादी, मकान और इलाज के लिए अपने PF अकाउंट से 5 लाख रुपये तक की रकम निकाल सकेंगे.
अब UPI और ATM के जरिये निकाल सकेंगे PF का पैसा
EPFO एक नया सिस्टम शुरू करने के लिए तैयार है, दरअसल जल्द ही PF विड्रॉल यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI के जरिए किया जा सकेगा. पिछले हफ्ते डावरा ने संकेत दिया था कि मंत्रालय ने NPCI की सिफारिश को मंजूरी दे दी है. इस साल मई या जून के अंत तक मेंबर UPI और ATM के माध्यम से PF का पैसा निकाल सकेंगे.
PF विड्रॉल होगा अब और आसान
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि PF निकालने के लिए वेलिडेशन की फॉर्मेलिटी को भी 27 से घटाकर 18 कर दिया गया है और मीटिंग में इसे घटाकर 6 करने का निर्णय लिया गया. सदस्यों को क्लेम की एलिजिबिलिटी यानी पात्रता के बारे में गाइड करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि वो अयोग्य दावे (ineligible claims) फाइल न करें, कुछ वेलिडेशन डेवलप किए गए हैं.
कब शुरू हुआ ऑटो क्लेम प्रोसेस?
EPFO ने ऑटो क्लेम सिस्टम की शुरुआत अप्रैल 2020 में बीमारी या हॉस्पिटल के एडवांस पेमेंट के लिए की थी. पिछले साल इसकी लिमिट 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई थी.बाद में EPFO ने 3 और कैटेगरी एजुकेशन, मैरिज और हाउसिंग के लिए एडवांस क्लेम करने के लिए ऑटो मोड सेटलमेंट की शुरुआत की. अब 99.31% से ज्यादा क्लेम ऑनलाइन मोड में रिसीव होते हैं और इन्हें तीन दिनों के भीतर प्रोसेस किया जाता है. इससे क्लेम रिजेक्शन का रेट भी घटकर 50% से 30% हो गया है.
इस प्रोसेस का फायदा यह है कि 95% क्लेम सिर्फ 3 दिनों में सेटल हो जाते हैं. केंद्रीय मंत्री करंदलाजे ने बताया 6 मार्च 2025 तक EPFO ने 2.16 करोड़ ऑटो-क्लेम सेटलमेंट किए हैं, जो 2023-24 में 89.52 लाख क्लेम की तुलना में कई गुना ज्यादा हैं.
ये भी पढ़ें- EPFO ने 15 नए बैंकों के साथ किया एग्रीमेंट, 8 करोड़ से ज्यादा मेंबर्स को होगा बड़ा फायदा
EPF Loan: अचानक पैसे की पड़ गई जरूरत, तो PF पर भी ले सकते हैं लोन, ये है अप्लाई करने का आसान तरीका
जल्द ही UPI और ATM के जरिए निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए कब से शुरू होगी यह सुविधा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं