कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने मेंबर्स के लिए सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 15 नए बैंकों के साथ एग्रीमेंट साइन किया है. अब तक केवल 17 बैंकों के जरिए EPFOकी सेवाएं मिलती थीं, लेकिन नए बैंकों के जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 32 हो गई है. यानी अब दायरा और बड़ा हो गया है.
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने बताया कि इससे EPFO से जुड़े करोड़ों लोगों को सीधा फायदा होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
8.78 करोड़ लोगों को मिलेगा ये फायदा
मौजूदा समय में 8 करोड़ से ज्यादा लोग ईपीएफओ के सदस्य हैं और 78 लाख से अधिक पेंशनर्स हैं. ऐसे में इस फैसले से कुल 8.78 करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.अब वे किसी भी बैंक से अपनी पेंशन और PF की सेवाएं ले सकेंगे. पहले पेंशनर्स को सिर्फ कुछ चुनिंदा बैंकों में ही खाता खोलना पड़ता था, लेकिन अब यह अनिवार्यता खत्म हो गई है.
जल्द ही UPI और ATM से तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा
EPFO एक और बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिससे मई या जून 2025 तक कर्मचारी UPI और ATM के जरिए तुरंत PF निकाल सकेंगे. इसका मतलब है कि अब लंबी प्रोसेस से गुजरने की जरूरत नहीं होगी. अभी तक PF निकालने के लिए ऑनलाइन क्लेम जमा करना पड़ता था, जिसमें कई दिन या हफ्ते लग सकते थे. लेकिन नए सिस्टम के आने के बाद आप सीधे UPI ऐप पर अपना PF बैलेंस देख सकेंगे और तुरंत अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे.
UPI से 1 लाख रुपये तक का निकालने की सुविधा
श्रम मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने बताया कि EPFO जल्द ही 1 लाख रुपये तक की PF निकासी को UPI से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा है. यह सुविधा शुरू होते ही कर्मचारी बिना किसी देरी के अपनी PF राशि निकाल सकेंगे.
EPFO का यह कदम डिजिटल भारत की दिशा में एक बड़ा बदलाव है, जिससे करोड़ों कर्मचारियों को फायदा होगा और उनकी जिंदगी आसान बनेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं