EPFO के करोड़ों मेंबर्स के सदस्यों के लिए एक अच्छी खबर है. PF अकाउंट से पैसा निकालने के लिए अब उन्हें ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा. दरअसल सरकार EPF विड्रॉल को आसान बनाने की योजना बना रही है. जल्द ही EPFO सब्सक्राइबर्स अपने PF अकाउंट का पैसा सीधे UPI और ATM के जरिए निकाल सकेंगे.रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस स्कीम का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है और इस सुविधा को लागू करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ बातचीत चल रही है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो यह सुविधा अगले 2-3 महीनों में UPI प्लेटफॉर्म पर लाइव हो सकती है. श्रम सचिव सुमिता डावरा के मुताबिक, अगले कुछ महीनों में यह सुविधा शुरू हो सकती है. इससे आप अपने EPFO अकाउंट को सीधे UPI प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे और आसानी से पैसा निकाल सकेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
PF विड्रॉल प्रोसेस होगा फास्ट और आसान
UPI इंटीग्रेशन के बाद, EPFO मेंबर्स अपने क्लेम किए गए अमाउंट को डायरेक्ट अपने डिजिटल वॉलेट में रिसीव कर सकेंगे, जिससे विड्रॉल प्रोसेस फास्ट और आसान हो जाएगा. बता दें कि EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की कार्यकारी समिति ने यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के साथ खुद को इंटीग्रेट करने की रिटायरमेंट फंड बॉडी की योजना को मंजूरी दे दी है.
1 लाख रुपये तक कर सकेंगे विड्रॉल
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया, अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत तक, यह सुविधा शुरु हो जाएगी. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) तकनीकी पहलुओं की जांच कर रहा है, लेकिन प्लान को एक्जिक्यूट करने के लिए तैयार है. EPFO जल्द ही UPI से जुड़ने की तैयारी कर रहा है, जिससे पीएफ अकाउंट से 1 लाख रुपये तक निकाले जा सकेंगे.
UPI के जरिए EPF विड्रॉल के फायदे?
- PF विड्रॉल के लिए UPI की सुविधा से लोगों के लिए अपना पैसा निकालना बहुत आसान हो जाएगा. वह अपनी सेविंग को तुरंत एक्सेस कर सकेंगे. इस सुविधा से दूरदराज के इलाकों में रहने वाले मेंबर्स को काफी सुविधा होगी.
- EPF विड्रॉल प्रोसेस, जो अभी फिलहाल लगभग 7 दिनों में पूरा होता है, UPI इंटीग्रेशन फैसिलिटी लागू होने के बाद कुछ घंटों या मिनटों में पूरा किया जा सकेगा.
- इस सुविधा का एक और फायदा यह होगा कि क्लेम रिजेक्ट होने की संभावना कम हो जाएगी और ट्रांजैक्शन में ज्यादा पारदर्शिता आएगी.
हालांकि, EPFO की ओर से इस सुविधा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. आगे की जानकारी तभी मिलेगी जब EPFO इस पर औपचारिक अधिसूचना (formal notification) जारी करेगा.
EPFO ATM के जरिये भी निकाल सकेंगे PF का पैसा
इसके अलावा, EPFO 3.0 प्रोग्राम के तहत EPFO अपने सदस्यों के लिए ATM से विड्रॉल की भी सुविधा देगा. इस सुविधा के शुरू होने के बाद बिना किसी लंबी प्रक्रिया के, तुरंत PF की रकम निकालना संभव हो जाएगा. EPFO ATM एक नई सुविधा होगी, जिसकी मदद से EPFO सब्सक्राइबर्स सीधे ATM से अपना प्रोविडेंट फंड (provident fund - PF) निकाल सकेंगे. EPFO 3.0 का मकसद यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाना, अपनी सेविंग्स तक आसान पहुंच प्रदान करना और कागजी कार्रवाई को कम करना है.
EPFO ATM कैसे काम करेगा?
EPFO ATM कार्ड बिल्कुल डेबिट कार्ड की तरह काम करेगा. पैसे निकालने के लिए आपको पहले अपना UAN लिंक करना होगा, OTP वेरीफाई करना होगा और फिर कैश निकालना होगा. इस फैसिलिटी के जरिए आप एम्प्लॉयर की मंजूरी का इंतजार किए बिना अपना PF का पैसा निकाल सकेंगे.
EPF विड्रॉल से जुड़ी जरूरी बातें
अगर आप अपने EPF अकाउंट से पैसा निकालना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि इसकी कुछ शर्तें और सीमाएं होती हैं. विड्रॉल केवल कुछ मामलों में ही किया जा सकता है, जैसे मेडिकल इमरजेंसी में, घर खरीदने के लिए, लोन चुकाने या शादी के खर्च के लिए PF का पैसा निकाला जा सकता है. आइए इसे डिटेल में समझते हैं:
- मेडिकल इमरजेंसी (Medical Emergency): अगर खुद, पति/पत्नी, माता-पिता या बच्चों के इलाज के लिए पैसे की जरूरत है तो किसी भी EPF मेंबर को पैसे निकालने की इजाजत होती है. इसमें आप अपना कॉन्ट्रीब्यूशन और इंटरेस्ट या मासिक वेतन का 6 गुना, जो भी कम हो, उतनी रकम निकाल सकते हैं.
- नया घर खरीदने या बनाने के लिए (To Buy or Build a New House): अगर आपने कम से कम 5 साल तक नौकरी की है तो आप अपने EPF बैलेंस (EPF balance) का 90% तक निकाल सकते हैं.
- घर के रिनोवेशन के लिए (For Home Renovation): घर बनाने के 5 साल बाद, आप रिपेयर या रिनोवेशन के खर्चों को पूरा करने के लिए अपने मंथली सैलरी से 12 गुना तक रकम निकाल सकते हैं.
- होम लोन चुकाने के लिए (To Repay Home Loan): अगर आपने कम से कम 3 साल की सर्विस पूरी कर ली है, तो EPF बैलेंस के 90% तक का इस्तेमाल होम लोन चुकाने के लिए किया जा सकता है.
- शादी के खर्चों के लिए (For Wedding Expenses): अगर आपने 7 साल की सेवा पूरी कर ली है तो अपनी शादी, भाई-बहनों या बच्चों की शादी के लिए अपने EPF कॉन्ट्रीब्यूशन और इंटरेस्ट का 50% तक निकाल सकते हैं.
EPF से पैसा निकालने के लिए सभी शर्तों और जरूरी डॉक्यूमेंट के बारे में पहले से पता होना चाहिए ताकि बाद में कोई परेशानी न हो. EPF का पैसा आपकी रिटायर्ड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए होता है, इसलिए बहुत जरूरत पड़ने पर ही इसे निकालना चाहिए. अपनी फ्यूचर सेविंग का समझदारी से इस्तेमाल करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं