विज्ञापन

EPS 2026: 20 साल की प्राइवेट नौकरी के बाद अब कितना मिलेगा मंथली पेंशन? जानें कैसे निकालें पूरा कैलकुलेशन

EPS 2026 लागू होने के बाद क्या कर्मचारियों के मासिक पेंशन पर किसी तरह का बदलाव होगा. मंथली पेंशन के लिए 10 साल न्यूनतम सेवा का नियम क्या है.

EPS 2026: 20 साल की प्राइवेट नौकरी के बाद अब कितना मिलेगा मंथली पेंशन? जानें कैसे निकालें पूरा कैलकुलेशन
EPS मासिक पेंशन कैलकुलेशन

प्राइवेट नौकरी करने वाले अपनी सैलरी से हर महीने पैसे कटवाकर प्रोविडेंट फंड (PF) में जमा करवाते हैं. यह पैसा उनके भविष्य और रिटायरमेंट के लिए काफी अहम होता है. हाल ही में EPS 2026 को लागू किया गया है. श्रम मंत्रालय ने पुरानी फैमिली पेंशन स्कीम को खत्म करने के साथ 29 जून को EPS 2026 को लागू किया गया है. वहीं इस ऐतिहासिक बदलाव के बाद EPFO सदस्यों के बीच एक सवाल उठ रहा है, कर्मचारी सोच रहे हैं कि क्या उनकी मंथली पेंशन का गणित क्या होगा.

आपको बता दें नया नियम भले ही लागू किया गया है, लेकिन मंथली पेंशन निकालने का फॉर्मूला पुराना ही है. मंथली पेंशन के लिए 10 साल न्यूनतम सेवा वाला नियम अब भी बरकरार है. यानी मंथली पेंशन के लिए आपको 10 साल नौकरी करनी होगी. 

मंथली पेंशन के लिए जहां कर्मचारी की उम्र 58 साल होनी चाहिए. इसके साथ ही किसी भी कर्मचारी को 10 साल नौकरी करनी होगी यानी 10 साल EPS में कंट्रीब्यूशन जमा कराना होगा. अगर 10 साल से पहले वह नौकरी छोड़ देता है तो वह मासिक पेंशन का लाभ नहीं ले पाएगा.

20 साल की नौकरी पर कितना मिलेगा पेंशन

मासिक पेंशन निकालने का फॉर्मूला EPFO ने बताया है जिससे आप EPS पेंशन निकाल सकते हैं. इसका फॉर्मूला है.

पेंशन योग्य वेतन यानी आखिरी 60 महीनों के औसत वेतन के आधार पर
पेंशन योग्य सेवा यानी EPS में योगदान में कुल सालों की संख्या

मासिक पेंशन= (पेंशन योग्य वेतन X पेंशन योग्य सेवा) / 70

अगर आपका पेंशन योग्य वेतन 30 हजार रुपये है और आप 20 साल नौकरी कर EPS में कंट्रीब्यूशन करते हैं. तो कितना होगी होगी मासिक पेंशन

मासिक पेंशन = (30000 X 20)/70
मासिक पेंशन = 8,571.42 रुपये

अगर आप अपनी नौकरी के दौरान पेंशन में जमा राशि की निकासी करते हैं तो इसका प्रभाव रिटायरमेंट के बाद आपके मंथली पेंशन पर पड़ेगा. आपकी मंथली पेंशन कम हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः नॉमिनी का नाम नहीं होने पर किसे मिलेगा EPFO का पैसा, जानें क्या है इसका नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPS New Update, EPS Pension, EPS Pension Benefits, EPS Pension Calculation Formula, EPS Pension Eligibility
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com