Solar Panel Cleaning Tips: रूफटॉप सोलर पैनल आज हर घर की जरूरत बनते जा रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये पैनल धीरे-धीरे कम बिजली क्यों देने लगते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है धूल और गंदगी का जमना. छत पर लगे होने की वजह से इन पर लगातार धूल, पत्तियां और पक्षियों की गंदगी जमा होती रहती है. ये वो चीजें हैं जो पैनल की सतह को ढक देती हैं और सूरज की रोशनी को सीधे सेल तक पहुंचने से रोक देती हैं. नतीजा ये होता है कि बिजली उत्पादन कम हो जाता है और आपका सोलर सिस्टम अपनी पूरी क्षमता पर काम नहीं कर पाता.
सफाई क्यों है जरूरी
सोलर पैनल की नियमित सफाई एक छोटा सा कदम है, लेकिन इसका असर बहुत बड़ा होता है. साफ पैनल ज्यादा सूरज की रोशनी को एब्जॉर्ब करते हैं और बेहतर बिजली पैदा करते हैं. इससे सिस्टम की लाइफ भी बढ़ती है और लंबे समय में बिजली बिल में अच्छी बचत होती है.
यह भी पढ़ें: क्या है E-Arrival Card? जानिए किसके लिए है ये जरूरी और किन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत
सफाई से पहले रखें ये ध्यान
सफाई शुरू करने से पहले सोलर सिस्टम को बंद करना बहुत जरूरी है. इससे किसी भी तरह के करंट के खतरे से बचा जा सकता है. इसके बाद पहले सूखी धूल को हटाएं. इसके लिए मुलायम ब्रश या सूखा कपड़ा इस्तेमाल करें ताकि पैनल पर खरोंच न आए.
सोलर पैनल की सफाई कैसे करें?
— UPNEDA (@UPNEDA_Agency) April 1, 2026
इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने रूफटॉप सोलर की कार्यक्षमता बढ़ा सकते हैं। नियमित सफाई से सौर ऊर्जा उत्पादन बेहतर होता है और बिजली बिल में बचत होती है।#UPNEDA #PMSuryaGhar #SolarEnergy #SolarPanelCleaning #RooftopSolar #SolarCleaning @CMOfficeUP… pic.twitter.com/Gd4Rq7QLI7
पानी से हल्की सफाई करें
जब ऊपर की धूल हट जाए, तब हल्के पानी से पैनल को साफ करें. ध्यान रखें कि तेज प्रेशर वाला पानी न डालें. इससे पैनल को नुकसान हो सकता है. साथ ही किसी भी तरह के केमिकल या डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें. साफ पानी और सॉफ्ट कपड़ा ही सबसे सुरक्षित तरीका है.
सही समय पर करें सफाई
पैनल की सफाई हमेशा सुबह या शाम के समय करें. इस समय पैनल ठंडे होते हैं और सफाई करना सुरक्षित रहता है. गर्म पैनल पर पानी डालने से थर्मल स्ट्रेस हो सकता है, जो पैनल को नुकसान पहुंचा सकता है.

सूखने दें या हल्के से पोंछें
धोने के बाद पैनल को खुद सूखने दें या फिर साफ और मुलायम कपड़े से हल्के हाथ से पोंछ लें. नियमित सफाई से आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं