विज्ञापन

मुंबई सेंट्रल डिवीजन में बारिश के कारण एक दर्जन ट्रेन प्रभावित, कैंसिल और रीशेड्यूल रेल की लेटेस्ट लिस्ट देखें

मुंबई सेंट्रल डिवीजन से जुड़े ट्रेनों के समय में बदलाव और कैंसिल ट्रेन को लेकर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने इसकी ताजा जानकारी साझा की है.

मुंबई सेंट्रल डिवीजन में बारिश के कारण एक दर्जन ट्रेन प्रभावित, कैंसिल और रीशेड्यूल रेल की लेटेस्ट लिस्ट देखें
ट्रैक पर भरा पानी

Indian Railway: मुंबई में बारिश की वजह से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश की वजह से सबसे अधिक यातायात प्रभावित हो रहा है. सोमवार (6 जुलाई) को मुंबई समेत आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से कई जगहों पर जल भराव देखने को मिला. इसके साथ ही रेलवे ट्रैक पर भी कई जल भराव देखने को मिला है. जहां एक ओर वेस्टर्न रेल की रफ्तार प्रभावित हुई है. दूसरी ओर मुंबई सेंट्रल डिवीजन में भी रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ है. ऐसे में भारतीय रेल इस रूट में कई ट्रेनों का रास्ता बदला है, जबकि कई ट्रेन को कैंसिल और रीशेड्यूल कर दिया है.

मुंबई सेंट्रल डिवीजन से जुड़े ट्रेनों के समय में बदलाव और कैंसिल ट्रेन को लेकर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने इसकी ताजा जानकारी साझा की है. रेलवे ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी यात्रियों और आम लोगों को दी है. जिससे की उन्हें पहले से ट्रेन की जानकारी हो और परेशानी कम हो सके.

इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल

  • गाड़ी संख्या 22915, बान्द्रा टर्मिनस-हिसार 6 जुलाई को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 22916, हिसार-बान्द्रा टर्मिनस 7 जुलाई को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 22933, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर 6 जुलाई को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 22934, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस 7 जुलाई को रद्द रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 09706, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर रेलसेवा 6 जुलाई को रद्द रहेगी.

रीशड्यूल की गई ट्रेनों की लिस्ट

  • गाड़ी संख्या 21903, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा 6 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान समय 23.25 बजे के स्थान पर 7 जुलाई को 00.30 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गाड़ी संख्या 09705, जयपुर बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 5 जुलाई को जयपुर से प्रस्थान की है, वह उधना स्टेशन तक ही संचालित होगी.
  • गाड़ी संख्या 12990, अजमेर-दादर रेलसेवा जो 5 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान की है, वह नवसारी स्टेशन तक ही संचालित होगी.
  • गाड़ी संख्या 12989, दादर-अजमेर रेलसेवा जो 6 जुलाई को दादर से स्थान पर नवसारी से 18.20 बजे संचालित होगी.
  • गाड़ी संख्या 04725, हिसार-खडकी रेलसेवा जो 5 जुलाई को हिसार से प्रस्थान की है, वह वापी तक संचालित होगी.
  • गाड़ी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस चंडीगढ रेलसेवा 6 जुलाई को बान्द्रा टर्मिनस से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 15 मिनट की देरी से प्रस्थान की है.
  • गाड़ी संख्या 22915, बान्द्रा टर्मिनस हिसार रेलसेवा 6 जुलाई को बान्द्रा टर्मिनस से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 20 मिनट की देरी से प्रस्थान की है.
  • गाड़ी संख्या 14708, बांद्रा टर्मिनस हनुमानगढ़ रेलसेवा 6 जुलाई को बान्द्रा टर्मिनस से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 25 मिनट की देरी से प्रस्थान की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Rain, North Central Railway, Mumbai Central Division, Train Cancel List, Train Schedule
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com