विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट: आज दोपहर इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजघाट में आयोजित होने वाले एक आधिकारिक कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के अनुसार, आज दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कुछ प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट: आज दोपहर इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी
दिल्ली वालों के लिए जरूरी सूचना: आज दोपहर इन रास्तों पर लग सकता है जाम
(P.C- @dtptraffic/X)

अगर आप आज यानी 4 जून को दिल्ली की सड़कों पर सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बता दें कि राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर आज एक आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई बड़े और विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे. इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और लोगों को पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर बताया है कि आज दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच राजघाट और उसके आसपास के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन  लागू किया जा सकता है. ऐसे में इन इलाकों में सफर करने वाले लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

किन रास्तों पर पड़ सकता है सबसे ज्यादा असर?

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जरूरत पड़ने पर कुछ रास्तों पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सकता है या डायवर्ट किया जा सकता है. इनमें-

  • बीएसजेड मार्ग (ITO चौक से दिल्ली गेट तक)
  • शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर तक
  • आसफ अली रोड (दिल्ली गेट से एन.एस. मार्ग तक)
  • शांतिवन चौक से निषाद राज मार्ग तक
  • गुरु नानक चौक से रंजीत सिंह फ्लाईओवर तक और
  • राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बायपास तक शामिल हैं.
इन चौराहों पर हो सकता है डायवर्जन
  • आईटीओ चौक
  • दिल्ली गेट
  • गुरु नानक चौक
  • शांतिवन चौक
  • राजघाट डीटीसी डिपो
  • आईपी फ्लाईओवर

इसके अलावा आसपास के अन्य रास्तों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है.

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले पहले निकलें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि अगर उन्हें एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाना है, तो वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. ट्रैफिक प्रतिबंधों की वजह से कुछ रास्तों पर देरी हो सकती है.

पार्किंग को लेकर भी दी गई सलाह

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें. सड़क किनारे वाहन खड़े करने से ट्रैफिक जाम बढ़ सकता है और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है.

इन सब से अलग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य रखने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि लोगों के सहयोग से ही ट्रैफिक को सुचारु रखा जा सकता है और किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है.

ऐसे में अगर आप आज दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच राजघाट, आईटीओ, दिल्ली गेट या आसपास के इलाकों में जाने की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि पहले से वैकल्पिक रास्ते तय कर लें और ट्रैफिक की ताजा जानकारी जरूर जांच लें. इससे आपका समय भी बचेगा और यात्रा भी आसान रहेगी. ट्रैफिक की ताजा जानकारी के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों से जुड़े रह सकते हैं- 

  • वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
  • व्हाट्सऐप नंबर: 8750871493
  • हेल्पलाइन: 1095 / 011-25844444

यह भी पढ़ें- होटल-रेस्टोरेंट खोल रहे हैं तो स्टाफ ट्रेनिंग से लेकर बिजली सेफ्टी तक जान‍िए क्‍या करें, ताक‍ि ना हो मालवीय नगर जैसा हादसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com