विज्ञापन

अब दिल्ली से फरीदाबाद सिग्नल फ्री होगा सफर, आश्रम चौक से सराय ख्वाजा तक बनेगा 6 लेन नई एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी मुक्ति

Delhi to Faridabad Signal Free Journey: फरीदाबाद से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. आश्रम से बदरपुर तक का सड़क मार्ग जल्द ही सिग्नल‑फ्री हो सकता है.

अब दिल्ली से फरीदाबाद सिग्नल फ्री होगा सफर, आश्रम चौक से सराय ख्वाजा तक बनेगा 6 लेन नई एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी मुक्ति
Delhi to Faridabad Signal Free Journey

Delhi to Faridabad Signal Free Journey: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है. आश्रम से बदरपुर तक का सड़क मार्ग जल्द ही सिग्नल‑फ्री हो सकता है. दिल्ली से फरीदाबाद का सफर अब सिग्नल-फ्री और तेज होगा. आश्रम चौक से सराय ख्वाजा (सेक्टर 37) तक एक नया 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, जो 800 करोड़ रुपये की लागत से 10-15 मिनट में यात्रा पूरी करने में सक्षम होगा. यह परियोजना बदरपुर बॉर्डर और अली विलेज जैसे व्यस्त इलाकों के ट्रैफिक को कम करेगी. इस रूट पर कई जगह ट्रैफिक सिग्नल और जाम की समस्या है, जैसे न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, ओखला, CRRI और सरिता विहार आदि. इन जगहों पर सिग्नल की वजह से गाड़ियों को बार-बार रुकना पड़ता है.

इस प्रोजेक्ट से क्या फायदा होगा?

इस प्रोजेक्ट से सड़क पर सिग्नल कम या खत्म होंगे, ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, सफर का समय कम होगा, लोगों को तेज और आरामदायक यात्रा मिलेगी.

प्रोजेक्ट की लागत और रूट

आश्रम चौक से लेकर फरीदाबाद के सराय ख्वाजा (सेक्टर 37) तक बनने वाले इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 600 से 800 करोड़ रुपये है. इस योजना के तहत फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, एक 6 लेन का एलिवेटेड रोड तैयार होगा. प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद दिल्ली से फरीदाबाद का सफर सिर्फ 10–15 मिनट में पूरा हो सकेगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें:- देश के पहले सेमी-हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी, अहमदाबाद-धोलेरा कनेक्टिविटी होगी आसान, 1 घंटे से भी कम हो जाएगा समय 

जाम से मिलेगी राहत

यह नया 6 लेन एलिवेटेड रोड इन बड़े जाम वाले इलाकों को बायपास करेगा. बदरपुर बॉर्डर और अली गांव, ये जगहें NCR के सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले और जाम के लिए बदनाम पॉइंट्स हैं. ऐसे में इसके बनने से जाम से बहुत राहत मिल जाएगी.

इस प्रोजेक्ट के साथ‑साथ अधिकारी DND‑KMP एक्सप्रेसवे पर भी ध्यान दे रहे हैं, ताकि दिल्ली‑आगरा हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके. फिलहाल, इस एक्सप्रेसवे का करीब 93% काम पूरा हो चुका है. जब यह पूरी तरह शुरू हो जाएगा, तो यह एक तेज और आसान विकल्प देगा. इससे दिल्ली, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों के बीच सफर आसान होगा, लोगों को नई और तेज सड़क मिलेगी और दिल्ली‑आगरा हाईवे पर ट्रैफिक कम होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com