बिहार से बड़ी तादाद में लोग दिल्ली-एनसीआर में नौकरी के तलाश में आते हैं. वहीं बड़ी संख्या में छात्र भी पढ़ाई करने के दिल्ली आते हैं. वहीं दिवाली-छठ के मौके पर यह सभी लोग घर जाने की सोचते हैं. क्योंकि बड़े त्योहारों में परिवार के साथ रहना चाहते हैं. ऐसे में साल में एक बार छठ पर्व के मौके पर जरूर जाते हैं. इस वजह से ट्रेन में काफी भीड़ होती है और टिकट मिलना भी मुश्किल होता है. हालांकि भीड़ को देखते हुए रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का ऐलान कर रहा है. अब दिल्ली से दरभंगा जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत मिलेगी.
रेलवे ने दिल्ली से दरभंगा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जिससे बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके और छठ पर घर जाने वाले लोग अपना प्लान ड्रॉप न करें.
दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन की कब होगी शुरुआत
ट्रेन संख्या- 04098 नई दिल्ली से दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया है, यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलाया जाएगा. यानी इस ट्रेन में छठ पर्व के लिए जाने वाले लोग टिकट की बुकिंग कर सकते हैं. ट्रेन नंबर 04098 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन सुबह 9.30 बजे नई दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन रोजाना चलाई जाएगी. वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04097 होगी जो दरभंगा से नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी.
यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि स्पेशल ट्रेन में टिकट की बुकिंग कब से शुरू होगी. बुकिंग खुलते ही आपको टिकट तुरंत बुक करनी होगी. त्योहार के समय टिकट बुकिंग में काफी मुश्किल हो रही है.
यह भी पढ़ेंः
वंदे भारत की दूसरी स्लीपर ट्रेन का रूट और टाइमिंग जान लें, किसे मिलेगा फायदा
अक्टूबर में रद्द रहेगी UP-MP, राजस्थान रूट की दर्जनों ट्रेनें, देंखे लिस्ट किस तारीख को कौन सी ट्रेन कैंसिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं