विज्ञापन

दिल्ली में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चालान दोगुने, अब LG के रडार पर टू-व्हीलर चालक

दिल्ली में रॉन्ग साइड से होने वाले चालानों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है. जून 2025 में 1,72,879 चालान कटे थे और जून 2026 में यह संख्या बढ़कर 3,42,381 हो गई.

दिल्ली में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चालान दोगुने, अब LG के रडार पर टू-व्हीलर चालक
रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चालान हुए दोगुने
Photo Credit: NDTV

दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब सख्ती बढ़ गई है. खासकर रॉन्ग साइड ड्राइविंग के मामलों में चालान की संख्या करीब दोगुनी हो गई है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू ने हाल ही में राजधानी में ट्रैफिक नियमों के पालन की स्थिति की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान बताया गया कि रॉन्ग साइड से होने वाले चालानों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है. जून 2025 में जहां 1,72,879 चालान कटे थे, वहीं 25 जून 2026 तक यह संख्या बढ़कर 3,42,381 हो गई. इसका मतलब है कि चालान में करीब 98% की बढ़ोतरी हुई. 

अनऑथराइज्ड पार्किंग और रॉन्ग साइड के मामले भी बढ़ें

इसी तरह अनऑथराइज्ड पार्किंग पर होने वाले चालान भी 36.5% बढ़ें हैं, जो 7,78,258 से बढ़कर 10,62,350 हो गए हैं. इसके अलावा, 1 जनवरी से 25 जून 2026 के बीच रॉन्ग साइड में वाहन चलाने के मामलों में 2,033 एफआईआर भी दर्ज की गईं. समीक्षा बैठक में उपराज्यपाल ने बिना हेलमेट चलने और ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए.

किस जोन में कितने बढ़े चालान?

एलजी ने जोन के हिसाब से कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कहा कि अलग-अलग इलाकों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बड़ी सख्ती की गई है. सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले ईस्टर्न रेंज में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चालान सबसे ज्यादा 189% बढ़कर 33,413 से 96,472 हो गए. वहीं, गलत पार्किंग के चालान 103% बढ़कर 1,13,070 से 2,29,313 तक पहुंच गए और इस दौरान 397 FIR भी दर्ज की गईं. इसके बाद नॉर्दर्न रेंज में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चालान 128% बढ़कर 11,037 से 25,251 हुए, जिसमें 410 FIR दर्ज हुईं, और गलत पार्किंग के मामलों में 51.5% बढ़ोतरी हुई. वहीं, सेंट्रल रेंज में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चालान 81.5% बढ़कर 69,149 से 1,25,441 हो गए.

Latest and Breaking News on NDTV

न्यू दिल्ली रेंज में कितने बढ़े चालान?

न्यू दिल्ली रेंज में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चालान 105% बढ़कर 11,140 से 22,901 हो गए, जबकि गलत पार्किंग के मामलों में 13% की बढ़ोतरी हुई. वहीं साउदर्न रेंज में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चालान 79% बढ़कर 20,499 से 36,663 हो गए, जहां 333 FIR दर्ज की गईं, और गलत पार्किंग के चालान 11% बढ़कर 1,43,569 से 1,59,729 हो गए. इसके अलावा वेस्टर्न रेंज में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के चालान 29% बढ़कर 27,641 से 35,653 हुए, जिनमें 296 FIR दर्ज हुईं, जबकि गलत पार्किंग के मामलों में 6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया गया अभियान

एलजी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस ने RWAs और मार्केट ट्रेड एसोसिएशनों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया. जनवरी से जून 2026 के बीच फुट पेट्रोलिंग के दौरान कुल 4,900 विशेष संयुक्त अभियान चलाए गए, जिनमें नगर निगम की एजेंसियां भी शामिल रहीं. इन अभियानों के दौरान सड़कों और पैदल रास्तों को खाली कराने के लिए करीब 3.9 लाख नो पार्किंग के चालान जारी किए गए.

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश घूमने वालों के लिए जरूरी खबर! 1 जुलाई से नहीं ले पाएंगे रिवर राफ्टिंग का मजा, जानिए फिर कब से शुरू होगा एडवेंचर

यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 2 जुलाई से इन रास्तों पर लागू रहेंगे ट्रैफिक प्रतिबंध

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police Challans, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com