Delhi Metro Timing Change: आज यानी 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL मुकाबला खेला जाना है. इसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया है. इसका उद्देश्य है कि IPL मैच देखने के बाद दर्शकों को घर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो. ऐसे में सभी रूट्स पर आखिरी मेट्रो ट्रेन की टाइमिंग को आगे बढ़ा दिया गया है. नई टाइमिंग के अनुसार मेट्रो की अलग-अलग लाइनों पर ट्रेन रात 11:00 बजे से लेकर देर रात 1:30 बजे तक मिलेगी. आइए जानते हैं नई टाइमिंग क्या रहेंगी...
यह भी पढ़ें: AC Service: घर पर करें AC की सर्विस, बस आपके पास होनी चाहिए ये 2 चीजें
क्या रहेगी आज की दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग?
- DMRC के मुताबिक रेड लाइन पर शहीद स्थल से रिठाला के लिए आखिरी ट्रेन रात 12:10 बजे और रिठाला से शहीद स्थल के लिए रात 12:15 बजे रवाना होगी.
- येलो लाइन पर समयपुर बादली से गुरुग्राम के लिए आखिरी मेट्रो 12:20 बजे और गुरुग्राम से समयपुर बादली के लिए रात 23:45 बजे उपलब्ध होगी.
- ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से वैशाली के लिए 23:45 बजे और नोएडा के लिए 23:35 बजे ट्रेन मिलेगी. वहीं, वैशाली और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी दोनों तरफ से द्वारका के लिए आखिरी ट्रेन रात 12:00 (आधी रात) बजे चलेगी.
- ग्रीन लाइन पर कीर्ति नगर और इंदरलोक दोनों तरफ से मुंडका/होशियार सिंह के लिए आखिरी ट्रेन रात 01:00 बजे मिलेगी. वहीं, ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंदरलोक के लिए रात 12:00 बजे और कीर्ति नगर के लिए रात 12:10 बजे का समय तय किया गया है.
- वॉयलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह के लिए आखिरी मेट्रो रात 12:25 बजे और राजा नाहर सिंह से कश्मीरी गेट के लिए रात 23:20 बजे रवाना होगी.
Delhi Metro has extended last train timings on all lines for IPL match at Arun Jaitley Stadium on 27th April ensuring smooth and hassle-free travel for all cricket lovers heading home after the game. @DelhiCapitals @RCBTweets #DelhiMetro #IPL2026 pic.twitter.com/yxiVBDFETQ
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) April 26, 2026
- पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से चलने वाली आखिरी ट्रेनें रात 12:12 और 23:50 बजे की हैं. वहीं, शिव विहार से मौजपुर के लिए रात 01:30 बजे और मौजपुर से शिव विहार के लिए देर रात 01:55 बजे ट्रेन मिलेगी.
- मजेंटा लाइन पर बॉटनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के लिए रात 12:45 बजे और वापसी में कृष्णा पार्क से 00:25 बजे ट्रेन चलेगी.
- मजलिस पार्क और दीपाली चौक के बीच दोनों दिशाओं में अंतिम ट्रेन देर रात 02:20 बजे उपलब्ध होगी.
- ग्रे लाइन पर द्वारका से ढांसा बस स्टैंड के लिए रात 01:30 बजे और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका के लिए रात 01:15 बजे अंतिम ट्रेन रवाना होगी.
- एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 से नई दिल्ली के लिए रात 12:30 बजे और नई दिल्ली से यशोभूमि के लिए रात 01:00 बजे अंतिम मेट्रो चलेगी.
यह भी पढ़ें: Fake Aadhaar-PAN Alert: आधार और पैन कार्ड असली है या नकली, कैसे करें पहचान, जानिए आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं